Delhi Assembly Election Exit Poll 2025 Highlights (दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स 2025 हाइलाइट्स): दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद एग्जिट पोल को लेकर चर्चा हो रही है। बुधवार को जारी किए गए 10 में से 8 एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी सरकार बना सकती है, जबकि 2 एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की सत्ता में वापसी का संकेत दे रहे हैं। टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है कि आखिर दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी। मैट्रिज के एग्जिट पोल में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का अनुमान जताया गया है। अब गुरुवार शाम जारी किए गए Axis-MyIndia एग्जिट पोल में भी बीजेपीकी सरकार का अनुमान जताया गया है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav/Election Result 2025 LIVE Updates: Check Here

जनसत्ता डॉट कॉम ने कोई एग्जिट पोल नहीं किया है लेकिन हम अपने इस लाइव ब्लॉग में आपको विभिन्न एग्जिट पोल्स की जानकारी दे रहे हैं। एग्जिट पोल्स दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर एक तरह के अनुमान होते हैं। कई बार एग्जिट पोल्स गलत और कई बार सही भी साबित होते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के वास्तविक परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।

Delhi Election Exit Poll Results 2025

मैट्रिज के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा बीजेपी को 35 – 40 सीटें और कांग्रेस पार्टी को 0 -1 सीटें प्राप्त हो सकती हैं। People’s Pulse एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 51 – 60, आम आदमी पार्टी को 10 – 19 और कांग्रेस को शून्य सीटें मिलने का अनुमान जताया है। Poll Diary के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 18 – 25, कांग्रेस को 42 – 50 और कांग्रेस को 0 -2 सीटें मिलने का अनुमान है। पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा को 39-49 सीटें, आप को 21-31 सीटें और कांग्रेस को 00-01 सीटें मिलने की संभावना है। टाइम्स नाउ नवभारत-जेवीसी एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-45 सीटें, आप को 22-31 सीटें, कांग्रेस को 0-2 सीटें और अन्य को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।

दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले BJP के लिए इस राज्य से आई गुड न्यूज, देखते रह गए विरोधी, बना ली बंपर बढ़त

Exit PollBJP (अनुमानित सीटें)AAP (अनुमानित सीटें)Congress (अनुमानित)
Chanakya Strategies39-4425-282-3
Matrize35-4032-370-1
P-Marq39-4421-310-1
People’s Pulse51-6010-180-1
People’s Insight40-4425-280-1
Poll Diary42-5018-250-2
JVC39-4522-310-2

Live Updates

Delhi Election 2025 Exit Poll Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल से जुड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

17:52 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: फर्स्ट टाइम वोटर्स ने किन मुद्दों पर किया वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं ने महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण, रोजगार के बेहतर अवसर और राष्ट्रीय राजधानी के समग्र विकास पर जोर दिया।

कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने वाली प्रिया शर्मा (19) ने कहा, “मैं लोकतंत्र के महत्व के बारे में सुनकर बड़ी हुई हूं, लेकिन मतदान में हिस्सा लेना बिल्कुल अलग और आनंददायक अनुभव है। प्रत्येक वोट मायने रखता है और अब मैं हमारे भविष्य को आकार देने की कवायद का हिस्सा हूं। यह मेरे जीवन में आए एक नये मोड़ जैसा लगता है।”

माता सुंदरी कॉलेज की बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा और गोल मार्केट निवासी कशिश ने पहली बार वोट डालने का उत्साह साझा किया। उसने कहा, “मेरे कॉलेज में, हम सभी दोस्त मतदान में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक थे। मैं यहां महिलाओं के लिए बेहतर माहौल बनाने के उद्देश्य से वोट करने आई हूं। मैं अपनी मां के साथ अकेली रहती हूं और कभी-कभी यह मुश्किल हो सकता है। महिलाओं को हर समय अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं सतानी चाहिए।”

17:45 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: राजधानी दिल्ली में शाम 5:00 बजे तक 57.70% वोट डाले गए। बात अगर जिले के हिसाब से करें तो मध्य दिल्ली में 55.24%, पूर्वी दिल्ली में 58.98%, नई दिल्ली में 54.37%, उत्तरी दिल्ली में 57.24%, उत्तर पूर्वी दिल्ली में 63.83%, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 58.05%, शाहदरा में 61.35%, साउथ दिल्ली में 55.72%, साउथ ईस्ट दिल्ली में 53.7%, साउथ वेस्ट दिल्ली में 58.86%, और वेस्ट दिल्ली में 57.42% वोट डाले गए।

17:29 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: दिल्ली में किन मुद्दों पर हुई वोटिंग?

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: पंजाब बाग में वोट डालने वाले एक मतदाता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “”मैंने विकास, महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सड़कों की स्थिति के मुद्दों पर मतदान किया है…”

एक अन्य मतदाता कहता है, “मैंने दिल्ली के विकास के लिए मतदान किया है…यहां मतदान की व्यवस्था अच्छी है।”

17:28 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: किस जिले में कितनी वोटिंग?

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: दिल्ली में दोपहर 3:00 तक 46.55% वोट डाले जा चुके हैं। टर्न आउट अप के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली में 43.45%, पूर्वी दिल्ली में 47.09%, नई दिल्ली में 43.10%, नॉर्थ दिल्ली में 46.31%, उत्तर पूर्वी दिल्ली में 52.73%, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में 46.81%, शाहदरा में 49.58%, साउथ दिल्ली में 44.89%, साउथ ईस्ट दिल्ली में 43.91%, साउथ वेस्ट दिल्ली में 48.32% और वेस्ट दिल्ली में 45.06% वोट डाले जा चुके हैं

17:16 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: ज्यादा से ज्याद लोग डालें वोट – शाइना एनसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनावों पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “यह लोकतंत्र का त्योहार है। 2020 में, हमने 62.82 प्रतिशत मतदान देखा। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करती हूं कि वे प्रगति की राजनीति देखने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करें।”

17:12 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: कई वोटिंग सेंटर्स के बाहर लंबी लाइन

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल LIVE: तुर्कमान गेट स्थित एमसीडी स्कूल में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

16:51 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: AAP वाले कानून नहीं मानते- हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, “ये लोग (आप) कानून नहीं मानते, कल आतिशी के सहयोगी से 5 लाख रुपये बरामद हुए। लक्ष्मी नगर में आप कार्यकर्ताओं के साथ आए गुंडों ने एक महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की…पुलिस ने इन घटनाओं का संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसलिए वे परेशान हैं और माहौल खराब करने के लिए झगड़े पैदा करना चाहते हैं।”

16:34 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: AAP सांसद संदीप पाठक ने डाला वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: आप सांसद डॉ. संदीप पाठक ने आईआईटी परिसर के केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, “अपने घर से बाहर निकलें, बाहर जाएं और बड़ी संख्या में मतदान करें। यह आपके भविष्य, देश के भविष्य और दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, उस व्यक्ति को वोट दें जिसके बारे में आपको लगता है कि वह इस देश का भविष्य बना सकता है, जो अच्छे स्कूल, अस्पताल, शासन और अच्छी राजनीति ला सकता है।”

16:32 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: आप ने लोनी से बुलाए बुर्के वाले 300-400 वोटर – अनिल गौर

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: सीलमपुर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार अनिल गौड़ ने कहा – “ये 300-400 फर्जी मतदाता उत्तर प्रदेश के लोनी से लाए गए हैं, मुझे ऐसा लगता है कि ये बांग्लादेशी हैं, इनमें पुरुष और महिलाएं दोनों हैं…हमने ऐसे 25 लोगों को पकड़ा है, यहां फर्जी मतदान हो रहा है…हमने इसे रोका है…केजरीवाल फर्जी मतदान कर रहे हैं”

16:30 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: कांग्रेस दिल्ली चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ रही है- अजय राय

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “कांग्रेस दिल्ली चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ रही है…हम चुनाव जीतेंगे और एक मजबूत सरकार बनाएंगे…”

16:13 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: संजय सिंह का बयान पूरी तरह से राजनीतिक – अनिल वाल्मीकि

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: आप सांसद संजय सिंह के बयान पर एनडीएमसी सदस्य अनिल वाल्मीकि ने कहा, “… संजय सिंह का बयान पूरी तरह से राजनीतिक है क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी पार्टी दिल्ली में हार रही है। पीएम मोदी और भाजपा वाल्मीकि समुदाय का इतना सम्मान करते हैं कि वे इससे घबरा गए हैं। सभी 70 सीटों पर वाल्मीकि और दलित समुदाय भाजपा को वोट दे रहे हैं… अरविंद केजरीवाल अपना निर्वाचन क्षेत्र हार रहे हैं…”

16:12 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: वाल्मिकी समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है- संजय सिंह

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: आप सांसद संजय सिंह ने कहा- “पूरी दिल्ली में वाल्मीकि समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है… मैं अमित शाह और भाजपा से पूछना चाहता हूं कि वाल्मीकि समुदाय से उनकी क्या दुश्मनी है… मैं वाल्मीकि समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट की ताकत से इन गिरफ्तारियों का जवाब दें…”

16:04 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: आप का दावा – जीतेंगे 62 से ज्यादा सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: तुगलकाबाद विधानसभा से आप उम्मीदवार सहीराम पहलवान ने कहा –  “अरविंद केजरीवाल की सरकार में पिछले 10 सालों में जो विकास हुआ है, उससे लोग खुश हैं। वे हमें आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं… भाजपा के लोग तनाव पैदा करते हैं। जहां भी कुछ गलत होता है, भाजपा की संलिप्तता सामने आती है… हम 62 से अधिक सीटें जीतेंगे।”

15:51 (IST) 5 Feb 2025
Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE: शाम छह बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल्स

दिल्ली विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: दिल्ली में अभी वोटिंग जारी है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद विभिन्न न्यूज चैनल और रिसर्च संस्थाएं एग्जिट पोल जारी करेंगे।