ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स दो दिन के दौरे पर बुधवार सुबह भारत पहुंचे है। पहले दिन उन्होंने गुरुनानक देव के 550वें जंयती पर दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने लंगर के लिए रोटियां सेंकी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने उन्हें एक कृपाण भेंट की है। आधिकारिक तौर पर यह प्रिंस चार्ल्स की भारत की 10वीं यात्रा है।

राष्ट्रपति के साथ की बैठक: इसके बाद प्रिंस भारत के राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने भारतीय मौसम विभाग कर दौरा कर मौसम वैज्ञानियों से साइक्लोन का पता लगाने वाले नए सिस्टम के बारे में जानकारी हासिल की।

ऑटो की सवारी करते हुए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स, फोटो, सोर्स- ANI

Hindi News Today, 14 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

प्रिंस ने ‘बुलबुल’ के बारे में भी जानकारी ली: आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स ने विभाग के राष्ट्रीय पूर्वानुमान केंद्र में करीब 45 मिनट बिताए। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार रडार उपग्रह और डॉप्लर रडार की मदद से चक्रवात ‘बुलबुल’ के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है। बता दे कि प्रिंस मौसम भवन में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शे की भी सवारी की। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन:  बता दे कि आज पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन को  बाल दिवस के रुप में पूरे धूम-धाम से  मनाया जा रहा है। इसी मौके पर भारत आए वेल्स के राजकुमार, प्रिंस चार्ल्स ने आज मुंबई में स्कूली बच्चों के साथ अपना 71 वां जन्मदिन मनाया।