Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश की गई है। यह आरोप दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लगाया है। भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।’
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल विकासपुरी के अंदर पदयात्रा कर रहे थे और लोगों से मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल जब-जब लोगों के बीच जा रहे हैं। लोगों का अपार प्यार और मोहब्बत अरविंद केजरीवाल को मिल रही है।
भारद्वाज ने आगे कहा कि कल वो हमारे साथ खुद कनॉट प्लेस के अंदर आइसक्रीम और पान की दुकान पर चले गए। थोड़ी ही देऱ में काफी सारे लोग, छोटे बच्चे-बच्चियां, बुजुर्ग उनके साथ सेल्फी खिंचाने और उनसे मिलने के लिए उनके पास आए। भारद्वाज ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी को किसी भी तरीके से पच नहीं रहा है।
आप नेता ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की है। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमला करके उनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई है।
दिल्ली के CM आवास में 5.6 करोड़ के पर्दे और 64 लाख के टीवी, PWD ने लिस्ट जारी कर बताया शीशमहल का राज
भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब तिहाड़ जेल में थे, तब उनकी इंसुलिन बंद करने की कोशिश की गई। जिससे उनकी किडनी खराब हो जाए, उनकी मृत्यु हो जाए। लेकिन अब इस तरह का हमला बहुत कायराना है। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है कि अरविंद केजरीवाल जब जनता के बीच जा रहे हैं तो लोगों का अपार प्यार उन्हें मिल रहा है।
दिल्ली सरकार में मंत्री ने आगे कहा कि हम यह बात साफ करना चाहते हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल जी की जान पर कोई भी खतरा होता है, कोई भी नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदार साफतौर पर भारतीय जनता पार्टी है। क्योंकि बीजेपी की तरफ से लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
मनीष सिसोदिया ने भी साधा निशाना
मनीष सिसोदिया ने भी साधा निशाना
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं-आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।
बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल के जान के दुश्मन बने- संजय सिंह
बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल के जान के दुश्मन बने- संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज विकासपुरी क्षेत्र में अपनी पदयात्रा कर रहे थे। उस दौरान उनपर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने हमला किया। ये बहुत ही चिंताजनक बात है। गंभीर बात है। पहले ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला गया। जेल के अंदर उनको इंसुलिन नहीं दी गई। जान से मारने की कोशिश की गई। अब जब वो अपनी पार्टी के प्रचार कर रहे हैं तो उस दौरान उनपर हमला किया जा रहा है। बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल के जान के दुश्मन बन गए हैं।
बता दें, दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के नेता जनसंपर्क में जुटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत कई बड़े नेता अलग-अलग क्षेत्रों में पदयात्रा कर रहे हैं।