Delhi Meerut RRTS: पीएम नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल को हरी झंडी दिखा दी है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) ‘नमो भारत ट्रेन’का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के पहले हिस्से की शुरुआत साहिबाबाद स्टेशन से हुई है। नमो भारत ट्रेन कई मायनों में बहुत खास है। इसके संचालन में महिलाएं काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस ट्रेन के संचालन में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी अधिक होगी। इन ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटा है। इसका किराया 17 किलोमीटर के रूट पर कम से कम 20 रूपये है। हालांकि प्रीमियम श्रेणी का किराया स्टैंडर्ड कोच से दोगुना होगा। चलिए बताते हैं कि प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच में क्या अंतर है। ये ट्रेने सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी। इसमें वाईफाई की सुविधा है। इसके दरवाजे ऑटोमैटिक हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईटेक नमो भारत ट्रेन में प्रीमियल क्लास के यात्रियों के लिए लाउंज शामिल है। ये ट्रेने हाईटेक सुविधाओं से लैस हैं। हर नमो भारत ट्रेन में एक प्रीमियम सहित 6 कोच होंगे। हर ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए रिजर्व रहेगी। महिलाओं का कोच प्रीमियम कोच के बगल में होगा। कोचों में सीटों के अनुसार नंबरिंग की गई है।

प्रीमियम कोच में क्या है सुविधाएं

ट्रेन के प्रीमियम कोच में 62 सीटें होंगी। यह फुल रेस्ट की सुविधा से लैस है। इसका न्यूनतम किराया 20 रूपये है। इस कोच के यात्रियों के लिए मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा है। इस कोच में डायनेमिक रूट मैप, कोर्ट हैंगर, मैगजीन और पानी बॉटल होल्डर के साथ फूंड वेंडिंग मशीन की सुविधा है। इस कोच में अटेंडेंट भी तैनात किया गया है। इस कोच में पैनिक बटन भी है। प्रीमियम कोच के यात्रियों के लिए लाउंज की सुविधा मिलेगा।

स्टैंडर्ड कोच में क्या है सुविधाएं

ट्रेन के के स्टैंडर्ड कोच में 72 सीटें होंगी। इसमें फुल रेस्ट की सुविधा नहीं है। इसका किराया 40 रूपये है। इस कोच में भी मोबाइल और लैपटॉप चार्जर की सुविधा है। हालांकि इस कोच में कोर्ट हैंगर, मैगजीन, वाटर बॉटल होल्डर और फूड वेंडिंग मशीन की सुविधा नहीं है। स्टैंडर्ड कोच में किसी इमरजेंसी की स्तिथी में अटेंडेट पहुंचेगा। इस कोच में भी पैनिक बटन की सुविधा है। जानकारी के अनुसार, स्टैंडर्ड कोच में लाउंज की सुविधा नहीं है। इस कोच के यात्री ट्रेन का दरवाजा मैनुअली खोल सकते हैं।

PM Modi Live: PM मोदी ने देश को दी पहली Rapid Rail की सौगात, जानिए ‘Namo Bharath Train’ की खासियत