Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही वोटर्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा के भी चाक-चौंबद इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने चिराग दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर लोगों को वोट डालने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘आप सुबह से ही चुनाव को प्रभावित करने के लिए यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बैरिकेड लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीब लोगों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। मालवीय नगर के ACP और SHO खुलेआम यह सब कर रहे हैं, जहां भी AAP का गढ़ है। SHO ने कल रात हमारे निजी परिसर में छापा भी मारा। यहां 21,000 लोगों ने वोट डाला। चिराग दिल्ली के सभी 17-18 मतदान केंद्रों पर पुलिस ऐसा कर रही है। लोग न तो मेट्रो से आ सकते हैं और न ही सड़कों से वोट डालने के लिए। क्या वीरेंद्र सचदेवा या प्रेसिडेंट मुर्मू मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर कार से उतरे? कोई गाइडलाइन नहीं है।’

दिल्ली विधानसभा चुनाव लाइव

डीसीपी ने दिया जवाब

सौरभ भारद्वाज के आरोपों पर डीसीपी अंकित चौहान ने जवाब दिया है। डीसीपी ने कहा, ‘बुजुर्गों और जो लोग चल नहीं सकते, उनके लिए छूट है। उनके लिए अपनी कार अंदर लाने की इजाजत है। यह नियम हर जगह लागू किया जा रहा है। हम उन जगहों की जांच करेंगे जहां वह (सौरभ भारद्वाज) चिंता जता रहे हैं।’

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां पहले ही अपना वोट डाल चुकी हैं। इनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस जयशंकर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ में वोट डाल चुके हैं। बता दें कि आज सभी 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही सत्तारूढ़ आप हैट्रिक बनाने की कोशिश में है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दिल्ली की गद्दी को सुरक्षित करने के लिए मैदान में हैं। मिल्कीपुर में भी वोटिंग जारी पढ़ें पूरी खबर…