Delhi Election/Chunav Results 2020: दिल्ली विधान सभा चुनाव के नतीजों के ताजा रुझानों के मुताबिक फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है लेकिन उसके कई बड़े नेता वोटों की गिनती में काफी पीछे चल रहे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधान सभा क्षेत्र में छठे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के रवि नेगी से 2182 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

दिल्ली विधान सभा स्पीकर रामनिवास गोयल भी वोटों की गिनती में पीछे चल रहे हैं। शहादरा विधान सभा सीट से गोयल पीछे चल रहे हैं।

केजरीवाल सरकार में मंत्री और आप उम्मीदवार कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी के अजीत खरखरी से पीछे चल रहे हैं। वहां कांग्रेस से साहिब सिंह के उतरने से मुकाबला त्रिकोणात्मक हो गया है। साल 2015 में कैलाश गहलोत सबसे कम वोटों से जीतने वाले विधायक बने थे। इसके बाद केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाए गए थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर पूरा कवरेज, दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट, विश्लेषण, सीटवार र‍िजल्‍ट…सब कुछ Jansatta.com पर।

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी की शकूरबस्ती विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी से डा. एससी वत्स और कांग्रेस से देवराज अरोड़ा उम्मीदवार हैं। 2015 में सत्येंद्र जैन करीब 3000 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। विधानसभा अध्यक्ष एवं ‘आप’ नेता राम निवास गोयल शाहदरा से भाजपा के संजय गोयल से 1161 मतों से पीछे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझान में पिछड़ने के बावजूद भाजपा के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी का कहना है कि उन्हें कोई घबराहट नहीं हो रही है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मुझे कोई घबराहट नहीं हो रही। हमनें एक परीक्षा दी और अब उसके नतीजें आएंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह ‘‘जीत’’ के साथ आने वाली जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं और साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए सराहना भी की। उन्होंने कहा, “अब, बातों का समय चला गया है। अब हमें लोगों की दुआओं का इंतजार है। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आएंगे। अगर हमें 55 सीटें मिलें तो चौंकना मत।” चुनाव आयोग के अनुसार विधानसभा की कुल 70 सीटों में से 68 पर आए रुझान के अनुसार आप 56 और भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है।