Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) को लेकर हाल ही में बीजेपी (BJP)ने आप के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया था। दूसरी ओर आज कांग्रेस पार्टी (Congress White Paper) ने श्वेत पत्र जारी किया है। इसका टाइटल ‘मौका-मौका हर बार धोखा’ रखा गया।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, अजय माकन और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आप-बीजेपी के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया है। इस दौरान कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए नारा भी दिया है। दिल्ली में तरक्की फिर मुस्कुराएगी, कांग्रेस की सरकार फिर से आएगी।

आज की बड़ी खबरें…

किन मुद्दों पर रहा कांग्रेस का फोकस?

कांग्रेस ने अपने श्वेत पत्र के जरिए BJP और AAP पर दोनों ही राजनीतिक दलों को निशाने पर लिया है। इसमें लिखा है ‘कोरोना में लगा रहा लाशों का अंबार, बस सेंट्रल विस्टा और शीशमहल पर बरसा प्यार। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए इस श्वेत पत्र में कहा गया कि ‘ लंदन नहीं बनाया, किया प्रदूषण में नंबर वन।

‘वादों के नाम पर सिर्फ धोखा’

कांग्रेस का श्वेत पत्र लॉन्च करने के दौरान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 11 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और पिछले 10 साल से केंद्र में BJP की सरकार है। दिल्ली की जनता ने इन दोनों सरकारों को बड़ी उम्मीदों से चुना था लेकिन आज 11 साल बाद उन्हें लग रहा है कि वादों के नाम पर उन्हें सिर्फ धोखा मिला है।

आतिशी ने दी दिल्ली वालों को बड़ी खुशखबरी, शुरू हो गया ये फ्लाईओवर

शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल के गिनाए काम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जब 15 साल तक दिल्ली की सत्ता में रही तो उसने विकास, महिलाओं को सम्मान, पेंशन जैसे नए आयाम गढ़े। बुजुर्गों को राशन कार्ड दिया और गरीबों को सिलेंडर दिया।

देवेंद्र यादव ने शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि उन 15 वर्षों में ही दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने की मजबूत नींव रखी गई थी। दिल्ली चुनाव से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।