रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एलजी वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं हैं। सीएम के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
कौन हैं रेखा गुप्ता? होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के शपथग्रहण में कौन-कौन हुआ शामिल?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। 50 से ज़्यादा फ़िल्मी सितारे और उद्योगपति भी मौजूद रहे। कई देशों के राजनयिकों को भी आमंत्रित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
कौन हैं रेखा गुप्ता? ABVP से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
विजेंद्र गुप्ता ने पार्टी द्वारा उन्हें विधानसभा के अध्यक्ष पक्ष के लिए नामित किए जाने की पुष्टि करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं सबसे पहले उन कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट को सदन में पेश करूंगा, जिन्हें पिछली ‘आप’ सरकार ने लंबित रखा था।’’
बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ”यह खुशी की बात है कि बीजेपी 27 साल बाद सरकार बना रही है।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह विधानसभा अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, उन्होंने कहा, “जी, जी। सदन की मर्यादा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह लोकतंत्र का मंदिर है और इसकी गरिमा बनाए रखना हमारा लक्ष्य है।”
रेखा ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास, जिसे भाजपा ‘शीशमहल’ कहती है उसे संग्रहालय बनाएंगी। रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंची रेखा गुप्ता। मंदिर से सीधे समारोह के लिए रामलीला मैदान जाएंगी बीजेपी विधायक दल की नेता।
बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने कहा, “पार्टी ने रेखा गुप्ता को चुना है। हमें यकीन है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली ‘विकसित दिल्ली’ बनेगी। एक बहुत ही कुशल कैबिनेट का गठन किया गया है, उनमें से अधिकांश युवा हैं।”
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था। रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा, जो आज दिल्ली के मंत्री पद की शपथ लेंगे उन्होंने कहा, “हम सभी पीएम मोदी के दृष्टिकोण को लागू करने के लिए मिलकर काम करेंगे। आप ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया और उन्हें वोट की ताकत से इसकी सजा मिली। AAP और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच होगी। जनता की अदालत में फैसला हो चुका है, जल्द ही कानून की अदालत में फैसला होगा।”
दिल्ली में नई सरकार पर बड़ी खबर सामने आई है। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे। मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर बनाए जाएंगे।
दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह एक चमत्कार जैसा लगता है। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है।”
सीएम के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
आज रामलीला मैदान में दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर ट्रैफिक एडवाइजरी शेयर करते हुए लिखा, “20 फरवरी, 2025 को राम लीला मैदान, नई दिल्ली में दिल्ली के माननीय सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। कृपया एडवाइजरी का पालन करें।” ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
BJP के वरिष्ठ नेताओं प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिया था। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की थी कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी समेत कई नेताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता को बुधवार को बधाई दी। रक्षा मंत्री ने गुप्ता को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली ‘विकसित भारत’ की विकसित राजधानी बनेगा।
रामलीला मैदान में आज होने वाले दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने 25 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया है।’’ उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘रामलीला मैदान और उसके आसपास पांच हजार से अधिक पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं। इसके अलावा रणनीतिक रूप से अहम करीब 2,500 स्थानों की पहचान की गई है और वहां पहले से ही भारी बल की तैनाती की गई है।’’
