Cyclone Burevi, Weather forecast Today Live Updates: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ का रूप लिया और दो दिसंबर को इसके श्रीलंकाई तट को पार करने की संभावना है। एनडीआरएफ की टीमें तमिलनाडु और केरल के तट पर तैनात हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है। विभाग ने बताया कि उसके बाद वह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा। विभाग ने पहले कहा था कि दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में तीन दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

एक ही हफ्ते के अंदर यह दूसरा चक्रवात है। पिछले ही सप्ताह ‘निवार’ चक्रवात आया था जिसने भारी तबाही मचाई थी। मौसम विभाग ने कहा है कि यह चक्रवात ‘निवार’ जैसा शक्तिशाली नहीं होगा। मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और केरल में 3 दिसंबर के लिए अलर्ज जारी किया है।

Live Blog

14:15 (IST)02 Dec 2020
दिल्ली में ठंड से थोड़ी राहत

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही बनी हुई है। हालांकि इन दिनों ठंड से थोड़ी राहत जरुर मिली है। 9 दिसंबर से दिल्ली में एक बार फिर ठंडी हवाएं चल सकती हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में कोहरा छाया रह सकता है।

12:29 (IST)02 Dec 2020
एनडीआरएफ की टीमें तैनात


केरल के तटीय इललाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 5 दिसंबर तक मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है। एनडीआरएफ की टीमें तमिलनाडु और केरल के तटों पर तैनात कर दी गई हैं।

11:40 (IST)02 Dec 2020
जल्द चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे उत्तर भारत में जल्द शीतलहर चलने वाली है। दक्षिण भारत में अगले चार दिनों तक बारिश की आशंका है। रांची में भी अभी मौसम सामान्य है लेकिन धीरे-धीरे तापमान गिरने की उम्मीद है।

10:48 (IST)02 Dec 2020
तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात

तमिलनाडु के कुद्दालोर, चेन्नै, नागपट्टनम, एन्नोर, कट्टूपल्ली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात तट की ओर बढ़ रहा है। चेन्नै में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश हो सकती है।

10:45 (IST)02 Dec 2020
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। हरियाणा के रोहतक में तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों में पारा तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है।

09:32 (IST)02 Dec 2020
4 दिसंबर को मचा सकता है तबाही

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, पुदुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश में बुरेवी चक्रवा तबाही मचा सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। चार दिसंबर तक इसका प्रभाव रह सकता है। चक्रवात से निपटने के लिए सरकार इंतजाम कर रही है। लोगों से सावधान रहने को कहा गया है।

09:13 (IST)02 Dec 2020
85 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएँ

चक्रवातीय तूफान के वक्त हवाओं की गति 75 से 85 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 12 घंटे में बुरेवी के तेज होने की संभावना है। मछुआरों की सलाह दी गई है कि 3 दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास न जाएँ।