Rajiv Tyagi dies: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इससे पहले अचानक राजीव त्यागी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पचास वर्ष के थे।
राजीव त्यागी कांग्रेस के प्रवक्ता थे। त्यागी टीवी चैनलों पर कांग्रेस की तरफ से डिबेट व अन्य कार्यक्रमों पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते थे। वह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे। प्रियंका गांधी ने राजीव त्यागी को पिछले साल यूपी का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया था। महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान मीडिया संबंधी जानकारी की भी जिम्मेदारी राजीव त्यागी को ही दी गई थी।
राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कॉंग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।
वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि राजीव त्यागी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए एक अपूर्णीय क्षति है। राजीव विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।
कांग्रेस ने भी अपने प्रवक्ता के निधन पर दुख व्यक्त हुआ। पार्टी ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर कहा कि राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक कट्टर कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त। दुःख के इस समय में हमारी संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।
राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना।
ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। pic.twitter.com/GpdsAeKwxo
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 12, 2020
कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने राजीव त्यागी की मौत पर शोक व्यक्त किया। शेरगिल ने ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय मित्र और साथी के अचानक निधन की खबर सुन कर स्तब्ध हूं। मैंने अपने परिवार का सदस्य, एक दोस्त और एक अच्छा व्यक्ति खो दिया। यह अभी जाने की उम्र नहीं थी।
भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हे गोविंद राजीव को अपने श्री चरणो में स्थान देना।