भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चुनाव के बाद भी जारी है। जहां भाजपा लगातार कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाती रही है, वहीं कांग्रेस भी मोदी सरकार को उद्योगपतियों की सरकार कह कर संबोधित करती रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से एक खबर शेयर की। इसमें राहुल गांधी ने मोदी पर गुजरात का सीएम रहते हुए बिड़ला और सहारा से पैसे लेने का आरोप लगाया था। हालांकि, इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिग्विजय सिंह को ही घेर लिया।
ट्वीट में क्या?: ट्वीट में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल के बयान को शेयर कर लिखा, “मोदी ने सीएम रहते हुए बिड़ला और सहारा से पैसे लिए। भाजपा पारस है, सारे भ्रष्टाचारी भाजपा में जाते ही ईमानदार हो जाते हैं।” हालांकि, दिग्विजय ने जो खबर और बयान साझा किए हैं, वो राहुल गांधी ने 2016 में मेहसाणा रैली में दिए थे। इसे लेकर ट्विटर पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए।
क्या लिखा सोशल मीडिया यूजर्स ने: दिग्विजय के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स ने कांग्रेस के समय में हुए भ्रष्टाचार से लेकर राहुल गांधी के उद्योगपतियों पर निशाने तक को लेकर सवाल खड़े कर दिए। @LAVKESHGUPTA19 नाम के यूजर ने कहा, “कांग्रेस को बर्बाद करने का सबसे ज्यादा श्रेय दिग्विजय सिंह को जाता है यह कांग्रेस पार्टी में बीजेपी के स्लीपर सेल हैं। कांग्रेस चाहते हुए भी इन्हें नहीं निकाल सकती क्योंकि यह कांग्रेस के सारे कांड को जानते हैं। मतलब यह कांग्रेस के गले की हड्डी है।”
Rahul Gandhi: CM Modi Took Money from Birla and Sahara
भाजपा “पारस” है, सारे भ्रष्टाचारी भाजपा में जाते ही ईमानदार हो जाते हैं। https://t.co/Ew0B4pMTyf
— digvijaya singh (@digvijaya_28) December 19, 2020
एक और यूजर ने कहा, “नया क्या है? मोदी पर राहुल गांधी हर समय कुछ ना कुछ मनगढ़ंत आरोप लगाते ही रहते है। रफाल कितना हंगामा किया था, निकला कुछ भी नही।” रविंद्र कुमार गुप्ता नाम के यूजर ने कहा, “कांग्रेस की क्या हालत कर दी इन नेताओं ने। न इनको न इनकी बातों को कोई गंभीरता से लेता है। इनका इतना ही काम रह गया कि आज एक झूठ फेको और आगे बढ़ जाओ। कल क्या कहा था किसी को याद नहीं।” ट्विटर हैंडल @bjpanshul ने कहा, “दिग्गी जी इसका मतलब ये तक शाश्वत सत्य है न, आपकी पार्टी में सभी भ्रष्ट हैं, मतलब कांग्रेस भ्रष्ट पार्टी है। वो क्या है जी जिस तरह आरओ से गन्दा पानी स्वच्छ हो जाता है. वैसे ही भाजपा के संस्कारो से भ्रष्ट आचरण निर्मल हो जाता है।”