Congress Working Committee: कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होने वाली है। इससे पहले वहां नेताओं के स्वागत में पोस्टर-बैनर लगाए गए है। जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। आरोप है पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैनरों और फ्लैक्स में भारत के मानचित्र को विकृत रूप में पेश किया है।
बेलगावी शहर के एंट्री द्वा पर लगाए गए बैनरों में जो भारत का मानचित्र छपा है, उनमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन का क्षेत्र गायब कर दिया गया है। बीजेपी ने इस मामले में जबरदस्त हमला बोला है। साथ ही कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग करार दिया है।
बता दें, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) 26-27 दिसंबर को बेलगावी में बैठक होने वाली है। कांग्रेस पार्टी इस साल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र की शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रही है, जिसकी स्थापना 1924 में हुई थी। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करने वाले हैं।
भाजपा ने कांग्रेस पर भारत के मानचित्र को विकृत करने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर बेलगावी सम्मेलन में विकृत भारतीय मानचित्रों का उपयोग करने का आरोप लगाया।
त्रिवेदी ने भाजपा की कर्नाटक राज्य शाखा ‘बीजेपी4कर्नाटक’ के एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए ये आरोप लगाए।
‘बीजेपी4कर्नाटक’ के सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “कर्नाटक कांग्रेस ने बेलगावी कार्यक्रम में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए एक विकृत मानचित्र प्रदर्शित करके भारत की संप्रभुता के लिए घोर अनादर दिखाया है। यह सब सिर्फ़ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किया जा रहा है। यह शर्मनाक है!”
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के संबंध उन शक्तियों से हैं जो “भारत को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।” एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस घटना पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जब देश वीर बल दिवस मना रहा है, कांग्रेस “विकृत मानचित्रों” का उपयोग कर रही है, जो “दिल को दुखाता है।”
त्रिवेदी ने कहा कि आज हमारा देश वीर बल दिवस मना रहा है…लेकिन इस समय, एक और तस्वीर सामने आई है जो हमारे दिल को दुखाती है। भाजपा कर्नाटक ने एक ट्वीट पोस्ट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बेलगावी में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जो भारतीय मानचित्र लगाया है, उसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और अक्साई चीन नहीं है…वे पहले भी ऐसी चीजें कर चुके हैं…महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने इसे महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ लगाया है। इसलिए, मैं अपना दर्द व्यक्त करना चाहता हूं…यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के संबंध उन शक्तियों से हैं जो भारत को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।
‘कांग्रेस को फंड कर रही BJP’, CM आतिशी का संदीप दीक्षित और अजय माकन पर बड़ा हमला
इससे पहले आज भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बेलगावी अधिवेशन में “विकृत” भारतीय मानचित्र पेश किए हैं। पूनावाला ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की ‘भारत तोड़ो, टुकड़े-टुकड़े’ वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि यह भारत की “संप्रभुता” और “एकता” पर हमला है।
पूनावाला ने कहा, ‘यह कांग्रेस की ‘भारत तोड़ो, टुकड़े-टुकड़े’ वाली मानसिकता है, जिस तरह से उन्होंने बेलगावी कार्यक्रम में विकृत मानचित्र लगाए हैं, जिसमें वे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा दिखा रहे हैं, यह कुछ ऐसा है जो कांग्रेस ने बार-बार किया है… राहुल गांधी उमर के साथ खड़े थे जो चाहते हैं कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा हो। सोनिया गांधी एक ऐसे संगठन की सह-अध्यक्ष हैं जो कहता है कि कश्मीर को पाकिस्तान को दे दिया जाना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने 370 को हटाने का विरोध किया और पाकिस्तान की ही धुन में बात की… पाकिस्तान की धुन पर गाना और जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान को सौंपना कांग्रेस का एजेंडा रहा है और आज एक बार फिर उस मानसिकता का पर्दाफाश हुआ है। यह भारत की संप्रभुता और एकता पर हमला है। कांग्रेस पार्टी न तो संविधान के साथ खड़ी है और न ही भारत जोड़ो के साथ।’
कांग्रेस ने इस मामले से दूरी बनाते हुए कहा कि ये कांग्रेस के आधिकारिक बैनर नहीं हैं। कांग्रेस के एमएलसी नागराज यादव ने कहा कि यह कांग्रेस के आधिकारिक बैनर नहीं हैं, ये कुछ अनुयायियों द्वारा लगाए हैं। अगर कुछ शुभचिंतक या अनुयायी नेताओं का स्वागत करने के लिए बैनर लगाते हैं, तो वे सरकार से सलाह नहीं लेते।
यह भी पढ़ें-
रानी की बावड़ी की खुदाई के बीच ASI ने किया फिरोजपुर किले का सर्वे, जानें क्या है इसका इतिहास?