कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर ‘विफलता’ और ‘विभाजनकारी’ नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार (14 दिसंबर) को यहां नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि इस सरकार में ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ का माहौल है।
रामलीला मैदान में आयोजित विशाल ‘भारत बचाओ रैली’ में सोनिया के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम तथा कांग्रेस शासित राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने आर्थिक मंदी, कृषि संकट, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा तथा नए नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार को घेरा।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार (14 दिसंबर) को नरेंद्र मोदी सरकार पर अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया और दावा किया कि अब यह साबित हो गया है कि छह साल पहले किए गए वादे झूठे थे। वह भारत बचाओ रैली में बोल रहे थे। कहा, ‘‘आज से तकरीबन छह साल पहले मोदी जी ने देश की जनता को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखलाए थे। उन्होंने जनता से वायदा किया था कि वो 2024 तक देश की राष्ट्रीय आमदनी को पांच हजार अरब डॉलर तक पहुंचा देंगे, किसानों से उन्होंने वायदा किया था कि किसानों की आमदनी 5 साल में दोगुनी कर दी जाएगी। देश के नौजवानों से उन्होंने ये वादा किया था कि हम हर साल 2 करोड़ नए रोजगार के साधन मुहैया कराएंगे।’’
‘रेप इन इंडिया’ वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘संसद में शुक्रवार को भाजपा के लोगों ने कहा कि मैं अपने भाषण के लिए माफी मांगूं। मुझे कहते हैं कि सही बात बोलने के लिए माफी मांगो। मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है, मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। मर जाऊंगा मगर माफी नहीं मांगूंगा औरÞ न कोई कांग्रेस वाला माफी मांगेगा।’
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार पर कथित रूप से शनिवार को हमला किया गया। उनका आरोप है कि उन पर आंदोलनकारी छात्रों ने हमला किया। हमले से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के सभी स्टेशनों के इंट्री और एक्जिट गेट को खोल दिया गया है। सामान्य सेवा भी बहाल हो गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से राज्य में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में बघेल ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार किसानों को 2500 रुपए समर्थन मूल्य देना चाहती है लेकिन (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी रोक रहे हैं। फिर भी छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय होगा। उनकी जेब में 2500 रुपए आएंगे।’’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अकेला राज्य है जहां किोसानों को धान के 2500 रुपए दिए गए जिससे पिछले एक साल में किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार (14 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि यह अधिनियम देश की आत्मा को तार - तार कर देगा। सोनिया ने यहां अपनी पार्टी की ओर से आयोजित ‘ भारत बचाओ रैली ’ में यह दावा भी किया कि मोदी - शाह को संवैधानिक संस्थाओं की कोई परवाह नहीं है और उनका सिर्फ एक ही ‘ संकीर्ण एजेंडा ’ है कि लोगों को आपस में लड़ाकर अपनी विफलताओं को छिपाया जाए।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि यह कानून भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा। उन्होंने 'भारत बचाओ रैली' में कहा, 'अगर देश को बचाना है तो कठोर संघर्ष करना होगा।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा , 'बेरोजगारी का माहौल है, युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। किसान की परेशानी बढ़ गयी है। उन्हें खेती के लिए सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।'
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रैली में बोलते हुए कहा- 'देश को बचाने का समय आ गया है और हमें इसके लिए काफी संघर्ष करना होगा। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे व्यापार बर्बाद हो गए, ऐसे दुकानदार आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए।'
गांधी ने कहा, 'मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी है। पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही थी। हमारी शक्ति अर्थव्यवस्था थी। लोग दुनिया का भविष्य चीन और भारत को बोलते थे।' उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था खुद नष्ट कर दी।
भारत बचाओ रैली' में राहुल ने कहा, 'कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता और देश के लिए जान देने के लिए तैयार रहता है।'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'रेप इन इंडिया' वाली टिप्पणी पर भाजपा की ओर माफी की मांग किए जाने पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि उनका नाम 'राहुल सावरकर' नहीं हैं और वह कभी माफी नहीं मांगने वाले हैं।
कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली में राहुल गांधी ने बोला कहा- हिंदुस्तान के मजदूर के बिना यह देश आगे जा ही नहीं सकता। तकरीबन छह साल पहले जनता को बड़े बड़े सब्जबाग दिखाए गए थे। किसानों की आमदनी दुगुनी करने और नौजवानों को हर साल दो करोड़ रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था। अब तो साबित हो गया कि ये वादे झूठे थे।'
राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सबकुछ बर्बाद कर देंगे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है और दिनभर सिर्फ टीवी पर दिखते रहते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी ने पूर्वोत्तर को जला दिया है। समाज को बांट दिया है। सत्ता के लिए कुछ बी करेंगे मोदी।
राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि उन्होंने अपने एक-दो कारोबारी मित्रों की मदद करने के लिए देश का पैसा बैंकों से निकालकर उन्हें दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम ने अडाणी को 50 ठेके दिए।
प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से आयोजित ''भारत बचाओ रैली" में कहा, ‘‘ यह देश प्रेम का देश है। अहिंसा का देश है। युवाओं के सपनों का देश है। यह ऐसा देश है जिसके फौजी देश के लिए जान देने का जज्बा रखते हैं।’’ उन्होंने कहा, "हमें इस देश को बचाना है क्योंकि इस पर एक ऐसी सरकार का साया है जिसमें समानता नहीं है।"
कांग्रेस रैली में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि आज समय आ गया कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाए। सोनिया जी के हाथों को मजबूत किया जाए तभी हम इस देश को सही तौर पर, सही दिशा में आगे ले जा पाएंगे।
कांग्रेस रैली में राहुल गांधी बोले मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई बोलने के लिए कभी माफी नहीं मागूंगा। न कोई कांग्रेस वाला मांगेगा। माफी नरेंद्र मोदी को देश से मांगनी है, उनके असिस्टेंट अमित शाह को देश से माफी मांगनी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए अपील की कि संविधान को बचाने और देश को विभाजन से बचाने के लिए सभी आवाज उठाएं। प्रियंका ने कांग्रेस की ओर से यहां आयोजित 'भारत बचाओ रैली' में कहा, ‘यह देश प्रेम का देश है। अहिंसा का देश है। युवाओं के सपनों का देश है। यह ऐसा देश है जिसके फौजी देश के लिए जान देने का जज्बा रखते हैं।’
'भारत बचाओ रैली' में प्रियंका गांधी ने देशवासियों को आवाज उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा, 'आज जो अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेगा, वो इतिहास में कायर कहलाएगा। देश एक आंदोलन से उभरा है। बीजेपी के 6 सालों के राज के बाद जीडीपी पाताल पर है। छोटा व्यापारी नाखुश है।'
बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी है तो मुमकिन है' की तर्ज पर कहा कि बीजेपी है तो 100 रुपए किलो प्याज मुमकिन, बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन, बीजेपी है तो 4 करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है।'
प्रियंका गांधी ने रामलीला मैदान की रैली में अपने भाषण की शुरुआत मेरे नेता राहुल गांधी से की। बीजेपी को घेरते हुए प्रियंका ने सभी मुद्दों पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस के 'भारत बचाओ रैली' में लोग आने लगे हैं। भारी मात्रा में कांग्रेस के नेता और वर्कर शामिल होने लगे है।
'भारत बचाओ रैली' से पहले राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोलने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में जनसभा को संबोधित करूंगा।'
'भारत बचाओ रैली' को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी की बड़ी तस्वीर भी लगी है।
कांग्रेस भारत बचाओ रैली में मोदी सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी कर है। आज की रैली में आर्थिक मंदी-बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को निशाना बनाया जाएगा। इस रैली में देश के कोने कोने से नेता औक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात है।
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार (14 दिसंबर) को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित करेगी। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की ‘‘विभाजनकारी’’ नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर करेंगे।
कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आज है। इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता भी रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।