कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस और सुबोधकांत सहाय ने आज यहां दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को चांद-तारे दिखाकर और अपनी मार्केटिंग स्किल की बदौलत ही राष्ट्रीय सत्ता और कई राज्यों में भी सत्ता हासिल की है लेकिन झारखंड की जनता विधानसभा चुनावों में इसका जवाब देगी।

ऑस्कर फर्नांडीस और सुबोधकांत सहाय ने आज यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया और कहा कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अन्य नेताओं के दावों की पोल अब खुल गयी है और देश की जनता उनकी असलीयत जान गयी है।

सुबोधकांत सहाय ने दावा किया कि झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनावों में राज्य की जनता कांग्रेस के नेतृत्व में ही सरकार बनायेगी और भाजपा और उसके नेताओं को उनके झूठे वादों के लिए सबक सिखाएगी।