पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा है कि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन है, जबकि बिहार में इमारत-ए-शरिया के साथ, कर्नाटक में एसडीपीआई, पीएफआई के साथ भी गठबंधन है। जो भी पार्टी या लोग देश विरोधी काम कर रहे हैं कांग्रेस उन लोगों के साथ गठजोड़ कर ले रही है। उन्होंने इसे कांग्रेस की अवसरवादिता बताया।

चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘कांग्रेस एक बेशर्म पार्टी है। इसके बारे में देश में कोई दो राय नहीं है लेकिन एक साथ वो संविधान हाथ में लेकर घूमते हैं, धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं। ये लोग बीजेपी को कम्युनल पार्टी बताकर प्रोपेगेंडा चलाते हैं। लेकिन सच ये हैं जो पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में पार्टी का जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन है, जबकि बिहार में इमारत-ए-शरिया के साथ, कर्नाटक में एसडीपीआई, पीएफआई के साथ भी गठबंधन है।’

आपातकाल को लेकर दिया जवाब

उन्होंने आगे कहा, ‘खड़गे ने कहा कि ये बीजेपी वाले आपातकाल की 50वीं बरसी क्यों मना रहे हैं वो ये भूल गए हैं जो आज के समय में महत्वपूर्ण सबूत है कि आज भी कांग्रेस पार्टी की इसी तरह जीतने की राजनीति है। जो भारतीय संविधान के साथ खिलवाड़ करते हैं। आज जो हो रहा है कांग्रेस और इंडी गठबंधन जो कर रहा है उनको याद दिलाने के लिए और जो भारत विरोधी जमात ए इस्लामी जैसे लोगों के साथ गठबंधन कर रहे हैं इसी की वजह से ही बीजेपी आपातकाल को याद कर रही है।

कांग्रेस इस भारत विरोधी जमात-ए-इस्लामी को मुख्य धारा की राजनीति में लाने की कोशिश कर रही है। इसका खुलासा किया जा रहा है।’