Lok Sabha Elections: खजुराहो लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन टूट गया है। यहां गठबंधन ने अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए सीट छोड़ी थी। अब कांग्रेस ने अब इंडिया अलायंस ने आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
मध्य प्रदेश में विपक्षी दल इंडिया को करारा झटका देते हुए खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (SP) की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन 5 अप्रैल को रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
कांग्रेस सपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द कराने में कामयाब रही- जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खजुराहो लोकसभा सीट अपने इंडिया अलांयस के सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दी है। दुर्भाग्य से शक्ति का खुला प्रदर्शन और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के खिलाफ जाकर, भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज कराने में कामयाब रही।
कांग्रेस ने अब ऑल इंडिया फॉर्रवड ब्लाक के उम्मीदवार आरबी प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। रमेश ने कहा कि वह मध्य प्रदेश में खजुराहो लोकसभा के लिए इंडिया अलायंस के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। नामांकन खारिज होने से सपा नाराज हो गई और उसके प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र की घोर हत्या करार दिया और न्यायिक जांच की मांग की।
वीडी शर्मा बीजेपी के प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। शर्मा ही यहां के मौजूदा सांसद भी हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती मीरा यादव को ही माना जा रहा था। लेकिन मीरा का नॉमिनेशन रद्द होने के बाद लगभग यह तय हो गया था कि यह सीट एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के पास ही जानी है। लेकिन इंडिया अलायंस ने आरबी प्रजापति को समर्थन देकर मुकाबले को काफी रोचक बना दिया है।
खजुराहो सीट पर वोटरों की संख्या
खजुराहो लोकसभा सीट पर तीन जिलों की आठ विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें पन्ना जिले की सभी तीन विधानसभा पन्ना,पवई एवं गुनौर विधानसभा शामिल हैं। वहीं, छतरपुर जिले की राजनगर एवं चंदला और कटनी जिले की मुंडवारा, विजय राघवगढ़ और बहोरीबंद विधानसभा शामिल है। खजुराहो लोकसभा सीट पर कुल 19 लाख 83 हजार 665 से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। इसमें 10 लाख 39 हजार 999 पुरुष मतदाता एवं 9 लाख 43 हजार 634 महिला मतदाता शामिल हैं।