गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी मनोहर जोत गांव निवासी तीन किशोर बुधवार दोपहर बिसुही नदी में नहाते समय डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपजिलाधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि घाघरा, मनवर व कुआनो नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिसुही नदी में बाढ़ आ गई है और इसके कारण जिले के इटियाथोक व रुपईडीह विकास खण्डों के लगभग 40 गांव लगभग जलमग्न हो गए हैं।
बुधवार दोपहर तीन लड़के विक्रांत कुमार वर्मा (12), छोटेलाल (12) तथा आनंद कुमार मिश्र (15) राशन लाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में भोलाजोत गांव के पास वे बिसुही नदी में नहाने लगे। बाढ़ के कारण नदी में पानी अधिक होने से तीनों डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पहले अपने स्तर पर नदी में किशोरों को ढूंढने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना पाकर अधिकारियों ने नवाबगंज से गोताखोरों की टीम को बुलवाकर लड़कों की तलाश शुरू करवा दी है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात लोगों के लापता होने की सूचना है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि लाहौल-स्पीति में उदयपुर में तोजिंग नाले पर बादल फटने से आई बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई।
बादल फटने से हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के प्रभावित होने के सिलसिले में विशेषज्ञों ने बुधवार को कहा कि इस आपदा का पूर्वानुमान करना मुश्किल है क्योंकि यह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर होने वाली घटना है और पर्वतीय क्षेत्रों में हुआ करती है। किसी स्थान पर एक घंटे में यदि 10 सेंटीमीटर वर्षा होती है तो इसे बादल का फटना कहा जाता है। अचानक इतनी अधिक मात्रा में वर्षा होने से न सिर्फ जनहानि होती है बल्कि संपत्ति को भी नुकसान होता है।
गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी मनोहर जोत गांव निवासी तीन किशोर बुधवार दोपहर बिसुही नदी में नहाते समय डूब गए।
गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी मनोहर जोत गांव निवासी तीन किशोर बुधवार दोपहर बिसुही नदी में नहाते समय डूब गए।
भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘मध्यम से भारी’’ बारिश की संभावना जताते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है तथा यातायात बाधित होने और निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी दी है।
अधिकारियों ने बताया कि आज बादल फटने के बाद अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास पहाड़ों से भारी मात्रा में पानी नीचे गिरा। उन्होंने लोगों से सुरक्षा के लिए उच्च भूमि पर जाने के लिए कहा है।
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और सात लोगों के लापता होने की सूचना है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश के कारण आई बाढ़ से बुधवार को कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई मकानों, खड़ी फसलों और एक लघु पनबिजली संयंत्र को क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर इलाकों में जोरदार बारिश हुई।
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और सात लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने की घटना में कुछ घरों के बह जाने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों को बचाया गया है, जो घायल हैं।