Citizenship Amendment Bill/Act (CAB/CAA) Protest Today News Updates: कर्नाटक के गृह मंत्री बासवाराज बोम्मई का कहना है कि राज्य के मंगलुरू में CAA के विरोध में हुई हिंसा के पीछे कुछ गद्दारों का हाथ है। बासवाराज ने ये भी कहा कि पड़ोसी राज्य केरल के भी कुछ लोग इसमें शामिल हैं और बीते 4 दिनों से इसकी योजना बनायी जा रही थी।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को कर्नाटक के मंगलुरु में 2 लोगों तो वहीं लखनऊ लखनऊ एक की मौत हो गई। यूपी के लखनऊ में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और NRC को लेकर पनपी हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने हुसैनाबाद में फायरिंग कर दी थी। उसी दौरान एक शख्स गोली का शिकार हुआ था। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं मंगलुरु में हुई हिंसा के दौरान घायल 2 प्रदर्शनकारियों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इस नए कानून के खिलाफ लोग ‘सत्यग्राह’ करें।
राष्ट्रीय राजधानी में कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर लगी रोक के बावजूद सड़कों पर उतरने के चलते सैकड़ों छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात प्रभावित हुआ।
विपक्षी नेताओं डी राजा, सीताराम येचुरी, नीलोत्पल बसु, वृंदा करात, अजय माकन, संदीप दीक्षित के साथ ही योगेंद्र यादव और उमर खालिद को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें लाल किला और मंडी हाउस के पास से हिरासत में लिया गया, जहां प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, बाद में इन नेताओं को शहर के विभिन्न इलाकों में छोड़ दिया गया।पुलिस ने नांगलोई इलाके से करीब 200 और बवाना से करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है।
गृह मंत्रालय सीएए के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार शाम देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बैठक में गृह मंत्रालय द्वारा देश की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी।


मार्च निकालने की कोशिश कर रहे छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर ले जाया गया। हाथों में तख्तियां लिए हुए और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने बसों में ले जाए जाने का ज्यादा विरोध नहीं किया। यादव ने ट्वीट किया, "मुझे अभी-अभी लाल किला से हिरासत में लिया गया है। करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। हजारों प्रदर्शनकारी रास्ते में हैं। हमें बताया गया है कि हमें बवाना ले जाया जा रहा है।" दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वह प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थानों पर जाएं।
कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को दक्षिण कन्नड जिले में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। यह कदम मंगलुरु शहर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद उठाया गया। इस बारे में जारी अधिसूचना में कहा गया कि यह फैसला सोशल मीडिया मंचों का दुरुपयोग रोकने और शांति व्यवस्था को भंग होने से बचाने के लिए किया गया है। उल्लेखनीय है कि सीएए के खिलाफ मंगलुरु में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की गोलियों से दो लोगों की मौत हो गई थी।
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने रात करीब सवा नौ बजे लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं बंद दी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराए और यदि वह ‘‘व्यापक मत’’ हासिल करने में विफल रहती है तो उसे सत्ता छोड़नी होगी।
एक तरफ जहां पुलिस सीएए का विरोध कर रही भीड़ पर लाठियां बरसा रही है तो दूसरी तरफ कर्नाटक में पुलिस ने राष्ट्रगान गाकर भीड़ को शांत कर दिया। गुरुवार को बेंगलुरु सेंट्रल के डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने राष्ट्रगान गाया और मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारी वहां से शांतिपूर्ण तरीके से चले गए। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने उस जगह को खाली करने से मना कर दिया था जहां पर वे एकत्रित हुए थे। पुलिस की बात न मानने पर डीसीपी ने राष्ट्रगान गाकर भीड़ को नियंत्रित कर दिया।
संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के 11 जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए। वहीं, सीएए एवं एनआरसी पर देश में हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कांग्रेस नीत मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 52 जिलों में से 43 जिलों में निषेधाज्ञा लागू की है।मध्यप्रदेश पुलिस स्टेट सिच्युएशन रूम के इंस्पेक्टर हर्मन लाकडा ने बताया कि राज्य सरकार ने एहतियाती तौर पर प्रदेश के 43 जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। उन्होंने कहा, ‘‘जिन 11 जिलों में सीएए एवं एनआसी के विरोध में प्रदर्शन हुए, उनमें भोपाल, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, सिवनी, ग्वालियर, बैतूल, रतलाम, बड़वानी, सागर एवं उज्जैन शामिल हैं। इन जिलों में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।’’
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके उस बयान को वापस लेने का आग्रह किया जिसमें केंद्र की भाजपा नीत सरकार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तथा प्रस्तावित एनआरसी पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराने की चुनौती दी गयी है। धनखड़ ने ट्वीट किया कि देश के नागरिक के तौर पर वह बनर्जी के बयान से दुखी और आहत हैं और उम्मीद जताते हैं कि मुख्यमंत्री उनके आग्रह पर जरूर ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि ‘‘ किसी को हमारे राष्ट्रवाद पर समझौता नहीं करना चाहिए’’।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करता हूं कि कृपया अपने बयान को वापस लें।’’
दिल्ली में नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) और एनआरसी पर भड़काऊ सामग्री बांटने के आरोप में 2 लोगों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हिरासत में दोनों से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली में आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कई मेट्रो स्टेशनों को देर शाम तक बंद रखा गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ में गुरुवार दोपहर को हुए उपद्रव के बाद स्थिति को काबू में बताया है। यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि शहर में स्थिति सामान्य है। आज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथरवा किया और मीडिया के वाहनों को जला दिया। हालात को काबू में करने के लिए हमने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में हो रहे प्रदर्शन का असर सेरेन्डिपिटी कला महोत्सव पर भी पड़ा है। महोत्सव के दौरान नागरिकता कानून और एनआरसी से संबंधित कलाकृतियों वाली प्रदर्शनी को बुधवार को ‘अस्थायी रूप’ से बंद कर दिया गया। महोत्सव के दृश्य कला खंड के तहत कलाकार सुदर्शन शेट्टी की तीन कलाकृतियों को या तो हटा लिया गया या उसे बंद कर दिया गया। सेरेन्डिपिटी कला महोत्सव ने इसके लिए ‘‘तकनीकी गड़बड़ी’ को कारण बताया है। कब ये कलाकृतियां फिर नजर आएंगी, इस बारे में सेरेन्डिपिटी आर्ट फाउंडेशन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
सपा नेताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ बृहस्पतिवार को गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर जिलों में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रहमा शंकर त्रिपाठी को कुशीनगर में पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को सिद्धार्थनगर जिले में उनके घर पर ही रोक दिया। गोरखपुर में पूर्व मंत्री रामपाल निषाद को हिरासत में लिया गया है। गोरखपुर में लक्ष्मीबाई पार्क में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस संबंध में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ मनदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए पुलिसर्किमयों के अलावा आरएएफ समेत अन्य बलों की 52 कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए बल सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूहों पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीएए और एनआरसी का लगातार विरोध कर रही है। गुरुवार को उन्होंने इसके विरोध में कोलकाता में एक रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा अगर भाजपा में हिम्मत है तो उसे संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी पर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जनमत संग्रह कराना चाहिए।
राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर लगी रोक के बावजूद गुरुवार को सड़कों पर उतरने के चलते सैकड़ों छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात प्रभावित हुआ।
विपक्षी नेताओं डी राजा, सीताराम येचुरी, नीलोत्पल बसु, वृंदा करात, अजय माकन, संदीप दीक्षित के साथ ही योगेंद्र यादव और उमर खालिद को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें लाल किला और मंडी हाउस के पास से हिरासत में लिया गया, जहां प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, बाद में इन नेताओं को शहर के विभिन्न इलाकों में छोड़ दिया गया।
दिल्ली हंगामे के बीच पुलिस ने नांगलोई इलाके से करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं बवाना क्षेत्र से 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) मनदीप सिंह रंधावा ने कहा है कि प्रदर्शनकारी अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा, 'हम लोगों से अपील करते हैं कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। क्षेत्र में 144 पहले ही लगा दिया गया है।' राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दो विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। एक विरोध प्रदर्शन छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया गया है जबकि दूसरा प्रदर्शन वामपंथी पार्टियों ने आहूत किया है। दोनों ही मार्च आईटीओ के निकट शाहीन पार्क में मिलेंगे।'
गृह मंत्रालय सीएए के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच बृहस्पतिवार की शाम देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेगा। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बैठक में गृह मंत्रालय द्वारा देश की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
नागरिकता कानून पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में लोग ‘‘डरे’’ हुए हैं क्योंकि करीब 70 प्रतिशत के पास अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं हैं। उन्होंने कहा 'यह विरोधाभास है कि जिस दिन मुफ्त वाईफाई योजना शुरू की जा रही है, पुलिस ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। मुझे उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे और इंटरनेट सेवाएं बहाल हो जाएंगी। संशोधित नागरिकता कानून की कोई जरूरत नहीं है और सरकार को चाहिए कि वह युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर ध्यान दे।'
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर यातायात जाम में चालक दल के सदस्यों के फंसे होने के कारण इंडिगो ने 19 उड़ानें रद्द कर दी हैं जबकि 16 अन्य उड़ानें विलंबित हुईं। दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देशव्यापी हंगामे के बीच बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रिफ्यूजियों के बीच पहुंचे। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अफगानी शरणार्थियों से मुलाकात की।उन्होंने दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रिफ्यूजियों से मुलाकात की। अफगानिस्तान के रिफ्यूजियों से भेंट के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून लागू किया जाएगा और भविष्य में एनआरसी भी होगी। इस पूरे मामले पर नई नई रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार (20 दिसंबर) को बुला गई पार्टी महासचिवों की मीटिंग स्थगित हो गई है। माना जा रहा है कि मीटिंग में नए कानून को लेकर पार्टी की आगे की रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है।
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की दो बसों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि आज दोपहर चौधरी सराय इलाके में एक बस में आग लगा दी गयी जबकि दूसरी बस में तोड़फोड़ की गयी। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और आग पर काबू करने का प्रयास किया।
जामिया हिंसा मामला में याचिकाकर्ता ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि पुलिस ने ज़बरदस्ती जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में प्रवेश किया और छात्रों के साथ मारपीट की। याचिकाकर्ता ने सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की अध्यक्षता वाली समिति के तहत जांच की मांग की।
नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनकारी फिर से बेंगलुरु के टाउन हॉल में इकट्ठा होने लगे हैं। कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं असम में कांग्रेस नेता हरीश रावत और रिपुन बोरा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध में भाग लिया।
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उत्तर प्रदेश में गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। एक तरफ लखनऊ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया तो दूसरी तरफ संभल में रोडवेज की बस जला दी गई। लखनऊ में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने कुल 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। आईटीओ, मंडी हाउस, लाल किला इलाके के सभी मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इस बीच प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, योगेंद्र यादव, तहसीन पूनावाला, सीताराम येचुरी, डी. राजा, और उमर खालिद को बी हिरासत में लिया है।
दिल्ली के लाल किले के आसपास रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात किया गया है। वहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हैं। पुलिस ने लाल किलेा इलारके के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी जिले में भी धारा 144 लगी दी है। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए न केवल कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दिया गया है बल्कि सरकार के निर्देश पर कई इलाकों में इंटरेनट-कॉलिंग-SMS सुविधा भी बंद कर दी गई है। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने इसकी पुष्टि की है।
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सिंधू बी रूपेश ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में ही निषेधाज्ञा लागू कर दी। मंगलुरु शहर के पुलिस उपायुक्त पी एस हर्ष ने बुधवार को कमिश्नरी क्षेत्र में ही 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू की थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संगठनों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन का आ’’ान किया है।
दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में मार्च शुरू किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दो विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। एक विरोध प्रदर्शन छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया गया है जबकि दूसरा प्रदर्शन वामपंथी पार्टियों ने आहूत किया है। दोनों ही मार्च आईटीओ के निकट शाहीन पार्क में मिलेंगे। स्वराज्य अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि हमारे कई साथियों को हिरासत में लिया जा रहा है, इसके बावजूद कई लोग यहां एकत्र हुए ।’’ उन्होंने कहा कि इस देश में नागरिकता का बंटवारा नहीं किया जा सकता और ‘‘इसीलिए हमने आज विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।’’
बेंगलुरु में प्रदर्शन कर रहे दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मशहूर इतिहासकर व लेखक रामचंद्र गुहा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुहा के अलावा करीब 30 प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।
स्वराज्य अभियान प्रमुख योगेंद्र यादव को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च करने के दौरान लाल किले के निकट दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर वहां से ले गई।
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों के मद्देनजरदिल्ली के 15 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले डीएमआरसी ने सात मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहने की जानकारी दी थी। ये मेट्रो स्टेशन लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका हैं। इसके बाद डीएमआरसी के नए ट्वीट में कहा है, ‘‘ पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे।’’ केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के दरवाजे भी बंद हैं लेकिन यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध है।
दिल्ली के करीब 15 मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों में मुख्य स्टेशन जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय हैं।
दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत प्रभावित इलाके में 4 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते। दिल्ली के अलावा ये मार्च देश के कई हिस्सों में निकाला जा रहा है।