Chhattisgarh Urban/Local Body Election Results: छत्तीसगढ़ में हुए शहरी निकाय चुनावों में भी सत्ताधारी कांग्रेस ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पछाड़ दिया है। अब तक के घोषित नतीजों के मुताबिक कांग्रेस ने 923 वार्डों में जीत का परचम लहराया है, जबकि बीजेपी 814 सीटों पर जीतने में कामयाब रही है। कई सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
छत्तीसगढ़ में कुल 2,032 वार्ड हैं जिनपर चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। दस नगर निगम में पांच पर कांग्रेस और दो पर भाजपा पार्षद बहुमत में चुनकर आए हैं। जबकि तीन नगर निगम में कांटे का मुकाबला है, जिसमें महापौर के चुनाव में निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे। वोटों की गिनती मंगलवार से ही की जा रही है जो अब तक जारी है।
यहां अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस ने 17 पार्षद पद की सीटें जीती हैं। 15 वार्डों वाले नगर पंचायत राजपुर में आठ पार्षद भाजपा के निर्वाचित हुए हैं, जबकि छह पार्षद कांग्रेस के निर्वाचित हुए हैं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है। 103 नगर पंचायतों में से कांग्रेस के खाते में 48 और बीजेपी के खाते में 40 गई हैं।
Highlights
गरियाबंद में भाजपा 8 और कांग्रेस 5 वार्ड में जीती है। वहीं सुकमा में कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने 7 वार्ड में परचम लहराया है।
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के बाद अब छात्र संघ चुनाव की संभावना है। राज्य में बीते तीन साल से छात्र संघ चुनाव पर रोक लगी हुई है। माना जा रहा है कि फरवरी में छात्र संघ चुनाव हो सकते हैं।
आरंग नगर पालिका परिषद के 15 वार्डो में से 9 में कांग्रेस और 5 में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पद हासिल कर लिया है।
वार्ड 38 (दुर्ग निगम) से निर्दलीय नीता जैन ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के मनदीप भाटिया ने पांच सौ मतों के अंतर से जीत हासिल की है।
राज्य में 21 दिसंबर को मतदान हुआ था। कुल 10162 उम्मीदवार मैदान में थे। पहली बार मतपत्र से चुनाव हुए थे।
अंबिकापुर की कुल 48 वार्ड में से बीजपी ने 29 पर जीत हासिल की है तो वहीं कांग्रेस ने 27 पर जीत हासिल की है। वहीं सात वॉर्ड पर अन्य ने जीत हासिल की है।
वार्ड 29 से कांग्रेस के पुरषोत्तम बेहरा को जीत मिली है। वार्ड 30 से बीजेपी की सुमन प्रजापति को जीत मिली है। बात करें वार्ड 31 की तो यहां से बीजेपी के ही रोहित साहू को जीत मिली है।
वार्ड 21 से बीजेपी के सुनील चंद्राकर पप्पू को जीत मिली है। वहीं वार्ड 22 से बीजेपी के राजियंत ध्रुव को जीत मिली है। वार्ड 25 से बीजेपी के भोलाराम साहू को जीत मिली है।
राज्य की कुल 1985 पार्षद पदों पर हुए चुनाव में बीजेपी 791 तो कांग्रेस ने 791 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 276 सीटों पर निर्दलीय तो 17 पर जकांछ पार्षदों ने जीत दर्ज की है।
कांग्रेस निगम स्तर पर पार्टी में फेरबदल कर सकती है। पार्टी का चुनाव में जहां का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा, वहां के अध्यक्षों पर गाज गिर सकती है।
कांग्रेस की अंजनी विभाग को वार्ड 6 से जीत हासिल हुई है। वार्ड 7 से बीजेपी की सुशीला धीवर को जीती मिली है। वहीं वार्ड 8 से निर्दलीय उम्मीदवार गोपेश साहू को जीत मिली है।
वार्ड 1 कमलेश्वरी वर्मा (BJP)
वार्ड 2 घनश्याम छत्री (Congress)
वार्ड 3 नारद कौशल (BJP)
वार्ड 4 टेशु साहू (BJP)
वार्ड 5 नागभूषण राव (Congress)
रायपुर में स्थित 70 वार्डों में से बीजेपी ने 23 और कांग्रेस ने 22 वार्डों में जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि 'नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस के खाते में बीजेपी से ज्यादा वार्ड आए हैं। हम लोग इसी तरह अन्य जगहों पर भी लीड कर रहे हैं।'
बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 29 के कांग्रेस प्रत्याशी शेख गफ्फार का निधन हृदय गति रुकने से मतगणना के पूर्व ही हो गया था। उनके वार्ड के मतों की गिनती हुई तो स्वर्गीय गफ्फार 2404 मतों से चुनाव जीत गए। उनका प्रतिद्वंदी कहीं आसपास भी नहीं टिका।