Chhattisgarh Urban/Local Body Election Results: छत्तीसगढ़ में हुए शहरी निकाय चुनावों में भी सत्ताधारी कांग्रेस ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पछाड़ दिया है। अब तक के घोषित नतीजों के मुताबिक कांग्रेस ने 923 वार्डों में जीत का परचम लहराया है, जबकि बीजेपी 814 सीटों पर जीतने में कामयाब रही है। कई सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

छत्तीसगढ़ में कुल 2,032 वार्ड हैं जिनपर चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। दस नगर निगम में पांच पर कांग्रेस और दो पर भाजपा पार्षद बहुमत में चुनकर आए हैं। जबकि तीन नगर निगम में कांटे का मुकाबला है, जिसमें महापौर के चुनाव में निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे। वोटों की गिनती मंगलवार से ही की जा रही है जो अब तक जारी है।

यहां अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस ने 17 पार्षद पद की सीटें जीती हैं।  15 वार्डों वाले नगर पंचायत राजपुर में आठ पार्षद भाजपा के निर्वाचित हुए हैं, जबकि छह पार्षद कांग्रेस के निर्वाचित हुए हैं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया है। 103 नगर पंचायतों में से कांग्रेस के खाते में 48 और बीजेपी के खाते में 40 गई हैं।

 

 

Live Blog

21:05 (IST)25 Dec 2019
गरियाबंद में भाजपा 8 वार्ड में जीती

गरियाबंद में भाजपा 8 और कांग्रेस 5 वार्ड में जीती है। वहीं सुकमा में कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने 7 वार्ड में परचम लहराया है।

20:25 (IST)25 Dec 2019
निकाय चुनाव के बाद अब छात्र संघ चुनाव की तैयारी

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के बाद अब छात्र संघ चुनाव की संभावना है। राज्य में बीते तीन साल से छात्र संघ चुनाव पर रोक लगी हुई है। माना जा रहा है कि फरवरी में छात्र संघ चुनाव हो सकते हैं।

19:54 (IST)25 Dec 2019
कांग्रेस ने आरंग नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हासिल किया

आरंग नगर पालिका परिषद के 15 वार्डो में से 9 में कांग्रेस और 5 में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का पद हासिल कर लिया है।

19:21 (IST)25 Dec 2019
दुर्ग निगम से निर्दलीय की जीत

वार्ड 38 (दुर्ग निगम) से निर्दलीय नीता जैन ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के मनदीप भाटिया ने पांच सौ मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

18:52 (IST)25 Dec 2019
मतपत्र से हुए थे चुनाव

राज्य में 21 दिसंबर को मतदान हुआ था। कुल 10162 उम्मीदवार मैदान में थे। पहली बार मतपत्र से चुनाव हुए थे।

18:07 (IST)25 Dec 2019
अंबिकापुर के कुल 48 वार्ड में ऐसे हैं नतीजे

अंबिकापुर की कुल 48 वार्ड में से बीजपी ने 29 पर जीत हासिल की है तो वहीं कांग्रेस ने 27 पर जीत हासिल की है। वहीं सात वॉर्ड पर अन्य ने जीत हासिल की है।

17:31 (IST)25 Dec 2019
वार्ड 29 से कांग्रेस उम्मीदवार तो वार्ड 31 से बीजेपी की जीत

वार्ड 29 से कांग्रेस के पुरषोत्तम बेहरा को जीत मिली है। वार्ड 30 से बीजेपी की सुमन प्रजापति को जीत मिली है। बात करें वार्ड 31 की तो यहां से बीजेपी के ही रोहित साहू को जीत मिली है।

17:03 (IST)25 Dec 2019
बीजेपी के सुनील चंद्राकर पप्पू जीेते

वार्ड 21 से बीजेपी के सुनील चंद्राकर पप्पू को जीत मिली है। वहीं वार्ड 22 से बीजेपी के राजियंत ध्रुव को जीत मिली है। वार्ड 25 से बीजेपी के भोलाराम साहू को जीत मिली है।

16:45 (IST)25 Dec 2019
जानें किसने जितनी कितनी सीटें

राज्य की कुल 1985 पार्षद पदों पर हुए चुनाव में बीजेपी 791 तो कांग्रेस ने 791 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 276 सीटों पर निर्दलीय तो 17 पर जकांछ पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

16:19 (IST)25 Dec 2019
कांग्रेस कर सकती है फेरबदल

कांग्रेस निगम स्तर पर पार्टी में फेरबदल कर सकती है। पार्टी का चुनाव में जहां का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा, वहां के अध्यक्षों पर गाज गिर सकती है।

15:57 (IST)25 Dec 2019
रायपुर में वार्ड 6, 7, 8 से इन्हें मिली जीत

कांग्रेस की अंजनी विभाग को वार्ड 6 से जीत हासिल हुई है। वार्ड 7 से बीजेपी की सुशीला धीवर को जीती मिली है। वहीं वार्ड 8 से निर्दलीय उम्मीदवार गोपेश साहू को जीत मिली है।

15:32 (IST)25 Dec 2019
जानें कौन-कौन हैं रायपुर के नवनिर्वाचित पार्षद

वार्ड 1 कमलेश्वरी वर्मा (BJP)

वार्ड 2 घनश्याम छत्री (Congress)

वार्ड 3 नारद कौशल (BJP)

वार्ड 4 टेशु साहू (BJP)

वार्ड 5 नागभूषण राव (Congress)

13:48 (IST)25 Dec 2019
रायपुर में बीजेपी ने 23 सीटें जीती

रायपुर में स्थित 70 वार्डों में से बीजेपी ने 23 और कांग्रेस ने 22 वार्डों में जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि 'नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस के खाते में बीजेपी से ज्यादा वार्ड आए हैं। हम लोग इसी तरह अन्य जगहों पर भी लीड कर रहे हैं।'

13:14 (IST)25 Dec 2019
मतगणना से पूर्व हो गई थी मौत, जीत गए स्वर्गीय गफ्फार

बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 29 के कांग्रेस प्रत्याशी शेख गफ्फार का निधन हृदय गति रुकने से मतगणना के पूर्व ही हो गया था। उनके वार्ड के मतों की गिनती हुई तो स्वर्गीय गफ्फार 2404 मतों से चुनाव जीत गए। उनका प्रतिद्वंदी कहीं आसपास भी नहीं टिका।