Chandrayaan-3 Moon Landing Live Streaming: चंद्रयान-3 को लेकर भारत के लोगों में काफी उत्साह है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। उस दिन भी लोगों की नजरें टीवी स्क्रीन पर टीकी हुईं थीं। भारत के लोग इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हालांकि अब लोगों को चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार है। लोग चंद्रयान-3 की Live Streaming देखना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएं कि कब, कहां और कैसे आप चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दरअसल, ISRO के मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया था। यह आज यानी 18 अगस्त को चांद के सबसे करीबी करीबी ऑर्बिट में प्रवेश कर गया है। अब यह 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। सभी को इस पल का कबसे इंतजार है।
दरअसल, बुधवार यानी 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाले हैं। इससे पहले विक्रम लैंडर की डीबूस्टिंग की गई। डीबूस्टिंग करने से रफ्तार कम हुई और भारत का चंद्रयान 3 चांद की सबसे निचली कक्षा में पहुंच गया। अब इसकी चांद से दूरी सिर्फ 30 किलोमीटर ही रह गई है।
सभी को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का है इंतजार
यह पल हमारे देश वासियों के लिए बेहद खास होगा। इसे लेकर लोगों के मन में काफी उत्साह है। हर कोई इस पल को लाइव देखना चाहता है। बता दें कि इसरो चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इसके अलावा कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। जिससे हर कोई चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर उतरते हुए देख पाएगा।
कहां देखें चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग
चंद्रयान-3 के लैंडिंग के इस खास पल को देखने के लिए आप इसरो की आधिकारिक वेबसाइट lvg.shar.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसे आप चंद्रयान-3 की लैंडिंग को इसरो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स X (ट्विटर) पर भी देख सकते हैं। इतना ही नहीं इसे आप फेसबुक के साथ डीडी नेशनल और जनसत्ता के यू ट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।