First Illuminated Image of the Lunar Surface acquired by Chandrayaan2’s IIRS Payload News & Details in Hindi: चंद्रयान 2 के आईआईआरएस पेलोड से इसरो (ISRO), यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Org) को चांद की सतह की पहली चमकीली तस्वीर मिली है। इसरो ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह तस्वीर जारी की है। आईआईआरएस को चांद की सतह से परावर्तित होने वाले प्रकाश को मापने के मकसद से डिजाइन किया गया है।
उधर, नासा (NASA) ने इसरो के मून लैंडर विक्रम को खोजने में मदद तेज कर दी है। सोमवार को नासा के एलआरओ ने उसे जगह की कई तस्वीरें लीं, जहां माना जाता है कि विक्रम गिरा होगा। इससे पहले तस्वीर लेने की कोशिश पिछले महीने (17 सितंबर को) भी की गई थी, लेकिन कम रोशनी के चलते अच्छी तस्वीरें नहीं ली जा सकी थीं। बुधवार को नासा के एलआरओ प्रोजेक्ट के वैज्ञानिक नोआ पेट्रो ने बताया कि इस बार रोशनी काफी बेहतर थी।
उन्होंने बताया कि हम पूरी शिद्दत से तलाश करेंगे और जल्द ही पता लगा लेंगे कि विक्रम के साथ क्या हुआ था। उन्होंने बताया कि ताजा तस्वीरों का अध्ययन अभी कैमरा टीम द्वारा किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में इस बारे में और जानकारी मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि हम जिस जगह की तस्वीरें ले रहे हैं, वह काफी फैला हुआ है। हमें सटीक जानकारी नहीं है कि किस जगह विक्रम के साथ हादसा हुआ होगा। ऐसे में हमें काफी बड़े दायरे की तस्वीरें लेनी पड़ रही हैं। इसलिए हमें कुछ वक्त चाहिए। अब 10 नवंबर को फिर से एलआरओ को और तस्वीरें लेने के लिए भेजा जाएगा।
बता दें कि छह सितंबर को जब इसरो ने चंद्रयान 2 को लॉन्च किया था, तभी विक्रम का संपर्क इससे टूट गया था। चांद की सतह के काफी करीब पहुंच कर विक्रम लापता हो गया।