यूपी के कानपुर में रविवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें एक पुलिसवाला फायरिंग करता नजर आ रहा है। जबकि यूपी पुलिस का दावा था कि उनकी तरफ से कोई गोलीबारी नहीं की गई है। शनिवार को नागरिकता कानून के खिलाफ हुई हिंसा में 8 लोग मारे गए थे। नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। देशभर में नागरिकता कानून के विरोध के दौरान प्रदर्शन के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या 17 तक पहुंच चुकी है। मरने वालों में अधिकतर लोगों गोली लगने से हुई है।
पुलिस कर्मी की गोलीबारी का वीडियो कानपुर के यतीमखाना क्रॉसिंग इलाके का है। इसी इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई थी। 1 मिनट 37 सेकंड के वीडियो में दंगा विरोधी गियर पहने हुए है। वीडियो में एक आवाज भी है जो गोलीबारी रोकने की बात कह रहा है। कानपुर रेंज के आईजी पुलिस ने हालांकि पुलिसकर्मी की तरफ से गोलीबारी किए जाने की घटना से इनकार किया है।