Burari (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। बात बुराड़ी सीट की करें, तो इस सीट पर आप के संजीव झा ने जेडीयू उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार को 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। संजीव को 1.21 लाख और शैलेंद्र को 1 लाख वोट मिले। कांग्रेस के टिकट पर मंगेश त्यागी मैदान में थे। उन्हें 20 हजार वोटों से संतोष करना पड़ा।

बुराड़ी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दल जनता दल (यूनाइटेड) से शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार घोषित किया था जो पिछले विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी थे लेकिन आम आदमी पार्टी के संजीव झा से हार गए थे।

इस सीट पर कुल 25 राउंड में वोटों की गिनती होनी है।

यहां देखें बुराड़ी विधानसभा सीट पर पल-पल की अपडेट

समयआप से संजीव झाजेडीयू से शैलेंद्र कुमारकांग्रेस से मंगेश त्यागी
सुबह 10 बजे5,152 कुल वोट (892 वोटों से आगे)4,260 कुल वोट842 कुल वोट
सुबह 10:30 बजे10,198 कुल वोट (1,893 वोटों से आगे)8,305 कुल वोट2,648 कुल वोट
सुबह 11 बजे14,860 कुल वोट (2,873 वोटों से आगे)11,987 कुल वोट3,782 कुल वोट
दोपहर 12 बजे25,274 कुल वोट (4,063 वोटों से आगे)21,211 कुल वोट5,058 कुल वोट
दोपहर 12:30 बजे41,625 कुल वोट (7,963 वोटों से आगे)33,662 कुल वोट7,183 कुल वोट
दोपहर 1:30 बजे51,841 कुल वोट (10,696 वोटों से आगे)41,145 कुल वोट8,228 कुल वोट
दोपहर 3 बजे67,323 कुल वोट (13,712 वोटों से आगे)53,611 कुल वोट10,702 कुल वोट
शाम 4 बजे80,735 कुल वोट (16,093 वोटों से आगे)64,642 कुल वोट13,072 कुल वोट

बुराड़ी विधानसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। यह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा का हिस्सा है। यहां से वर्तमान विधायक संजीव झा हैं जो पिछले तीन चुनाव से लगातार जीतते आ रहे हैं। यानी बुराड़ी सीट पर लगातार तीन चुनावों से आम आदमी पार्टी का कब्जा है।

बुराड़ी विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुराड़ी से आप के संजीव झा लगातार तीसरी बार विधायक बने। 2020 के चुनाव में बुराड़ी से 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 20 की जमानत जब्त हो गई थी। उस चुनाव में आप के संजीव झा को कुल 1,39,598 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू के शैलेंद्र कुमार 88,158 वोटों से हराया था। शैलेंद्र कुमार को 51,440 वोट से संतोष करना पड़ा था।

यहां जानिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रमुख प्रत्याशियों के नाम

वहीं, तीसरे स्थान पर शिवसेना के धरम वीर रहे थे, जिन्हें 18,044 वोट मिले थे। बुराड़ी सीट पर 1206 लोगों ने NOTA का बटन दबाया था।

बुराड़ी विधानसभा चुनाव परिणाम

वहीं, 2015 के चुनाव में आप के संजीव झा ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 1.24 लाख वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के गोपाल झा को 56,774 वोट मिले थे। वही, कांग्रेस के जेएस चौहान को 6750 वोट के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। बुराड़ी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक बार AAP को सफलता मिली है। आप को इस सीट पर साल 2013 से अब तक तीन बार सफलता मिली है। बीजेपी ने यहां एक बार 2008 के चुनाव में जीत दर्ज की थी।