महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम रखा गया है। बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा स्मृति ईरानी और नवनीत राणा का भी नाम शामिल है।

बीजेपी ने उतारी मुख्यमंत्रियों की फौज

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, शिव प्रकाश, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, नारायण राणे, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राव साहब दानवे पाटिल, अशोक चव्हाण, उदयन भोंसले, विनोद तावड़े, आशीष शेलर, पंकजा मुंडे, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधा कृष्णा पाटिल, गिरीश महाजन, रविंद्र चव्हाण, स्मृति ईरानी, प्रवीण डेरकर, अमर सबले, मुरलीधर मोहोल, अशोक नेते, संजय कुटे और नवनीत राणा शामिल हैं।

Maharashtra Election BJP Candidate List 2024: बीजेपी ने आपकी सीट पर किसे उतारा, यहां देखिए महाराष्ट्र बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

बीजेपी की 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी महायुति गठबंधन में शामिल है। गठबंधन में बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना शामिल है। बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में देवेंद्र फडणवीस का भी नाम है, जो नागपुर साउथ वेस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र महायुति गठबंधन का मुकाबला महाविकास आघाड़ी गठबंधन से है। महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) शामिल है।