Kon Hai Nishikant Dubey: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे इस समय विवादों में हैं, उनकी तरफ से सीधे-सीधे सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठा दिए गए हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि देश ऐसी अराजकता को स्वीकार नहीं कर सकता है। वे इस बात से नाराज हैं कि सर्वोच्च अदालत ने उन मामलों में दखल दे रहा है जहां जरूरत नहीं है। गुस्से में उन्होंने संसद बंद करने तक की बात कह डाली है।
निशिकांत दुबे ने क्या बोला?
असल में तमिलनाडु में राज्यपाल की ताकतों को लेकर कुछ दिन सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई थी। तब अदालत ने राष्ट्रपति तक को नसीहत दी थी कि तीन महीने के अंदर बिलों को मंजूरी मिलनी चाहिए। इसी बात से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे नाराज हो गए और उन्होंने अदालत की नीयत तक पर सवाल उठा दिए। निशिकांत दुबे ने शनिवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है और उन्होंने पुराने फैसलों का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है।
निशिकांत दुबे के बयान से BJP ने किया किनारा
बीजेपी सांसद ने यहां तक कहा कि अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना है, तो संसद और विधानसभा का कोई मतलब नहीं है, इसे बंद कर देना चाहिए। अब यह कोई पहली बार नहीं है कि निशिकांत दुबे ऐसे विवादित बयान दिए हो। उनका सियासी करियर बताता है कि वे ऐसे बयान समय-समय पर देते रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में निशिकांत दुबे गुड्डा से सांसद हैं। वे चार बार से लगातार इस सीट से जीत रहे हैं।
कौन हैं निशिकांत दुबे?
बीजेपी सांसद के निजी जीवन की बात करें तो उनका जन्म 28 जनवरी, 1969 को बिहार के भागलपुर जिले के भवानीपुर में हुआ था। उन्होंने भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी, एमबीए के बाद पीएचडी भी उन्होंने कर रखी है। बड़ी बात यह है कि कुछ साल पहले 2018 में उन्होंने ग्रामीण इलाकों की गरीबी जैसे गंभीर मुद्दे पर अपना शोध पूरा किया था, डॉक्ट्रेट की डिग्री हासिल की थी। वैसे निशिकांत दुबे की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है।
राजनीति से पहले क्या करते थे दुबे?
असल में उन्होंने साल 2000 में लव मैरिज की थी, उनकी तरफ से अपनी बचपन की दोस्त अनामिका गौतम से शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं जो अभी विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। खुद अनामिका एक बिजनेस वुमन हैं और धान्यभूति एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी चलाती हैं। खुद निशिकांत भी राजनीति से में आने पहले कॉरपोरेट की दुनिया में खूब नाम कमा चुके हैं। वे लंबे समय तक ESSAR में कॉरपोरेट हेड के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बताया जाता है कि कॉरपोरेट की दुनिया ने ही उन्हें राजनीति की दुनिया से अवगत करवाया और उनकी मुलाकात बड़े-बड़े नेताओं से होने लगी।
कम नंबर आने पर खुद को कैसे करें मोटिवेट
कब-कब विवादों में रहे निशिकांत दुबे?
अब निशिकांत दुबे के विवादों की बात करें तो कई मौकों पर वे सुर्खियों में रहे हैं। कुछ समय पहले तक एक शब्द काफी चर्चा में था- कैश फॉर क्वेरी। यह विवाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ा हुआ था, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ही आरोप लगा दिया था कि टीएमसी नेता पैसों के बदले संसद में प्लांटेड सवाल पूछती हैं। इसके अलावा एक विवाद निशिकांत दुबे की डिग्री को लेकर भी है। मोइत्रा ने ही आरोप लगाया था कि राजस्थान की प्रताप यूनिवर्सिटी ने दुबे ने फर्जी डिग्री हासिल की थी। इस आरोप को हमेशा से ही निशिकांत ने खारिज किया है। वे तो अब यहां तक कहते हैं कि वे विवाद नहीं करते हैं, बल्कि उनके साथ विवाद हो जाता है। इस बार विवाद सुप्रीम कोर्ट को लेकर बयानबाजी से जुड़ा है। यहां समझें पूरा विवाद