दिल्ली दंगों पर विवादित किताब ‘दिल्ली राइट्स 2020: द अनटोल्ड स्टोरी’ को छापने पर एक प्रकाशन के इनकार के बाद राजनीतिक गलियारे में भी इस पर घमासान जारी है। अब भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि मोनिका अरोड़ा की पुस्तक जिन लोगों ने रोकने की कोशिश की, उन्हें देश की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
भाजपा नेता ने बुधवार (26 अगस्त, 2020) को एक ट्वीट कर कहा, ‘मोनिका अरोड़ा जी की पुस्तक ‘Delhi Riots 2020: The Untold Story’ को जिन लोगो ने रोकने की कोशिश की थी, देश की जनता ने उन्हें दो दिन में बीस हजार कॉपी खरीद मुंहतोड़ जवाब दिया है। दिल्ली भाजपा इस पुस्तक को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।’
दरअसल पहले ‘दिल्ली रायट्स 2020: द अनटोल्ड स्टोरी’ को छापने वाले प्रकाशक ब्लूम्सबरी इंडिया ने किताब छापने से हाथ खींच लिए। प्रकाशक के मुताबिक उनकी जानकारी के बिना किताब के बारे में एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा नेता और दिल्ली दंगों से पहले भड़काऊ भाषण के आरोप झेल रहे कपिल मिश्रा को मुख्य अतिथि बनाया गया था। हालांकि अब गरुड़ प्रकाशन ने किताब छापने की घोषणा की है।
मोनिका अरोड़ा जी की पुस्तक 'Delhi Riots 2020: The Untold Story' को जिन लोगो ने रोकने की कोशिश की थी, देश की जनता ने उन्हें 2 दिन में 20,000 कॉपी खरीद मुंहतोड़ जवाब दिया है।
दिल्ली भाजपा इस पुस्तक को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।— Adesh Gupta (Modi Ka Parivar) (@adeshguptabjp) August 26, 2020
बताया जाता है कि नए प्रकाशन को एक दिन में किताब के 15,000 प्री ऑडर्स मिल चुके हैं। गरुड़ प्रकाशन के सह-संस्थापक अंकुर पाठक ने बताया कि प्री ऑर्डर के जो आंकड़े दिए हैं वो अस्थायी हैं इनके बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली रायट्स 2020: अनटोल्ड स्टोरी’ मोनिका अरोड़ा, सोनाली चितलकर और प्रेरणा मल्होत्रा ने लिखी है। लेखक ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2020 के दिल्ली दंगे एक पूर्व-नियोजित साजिश का परिणाम थे।
इधर भाजपा नेता के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किरन @ChokidarKiran ने ट्वीट कर पूछा, ‘क्या ये पुस्तक हिंदी में उपब्ध है।’ एक यूजर @SirPunchKaPunch लिखते हैं, ‘दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का शाहीन बाग के जिहादियों को पार्टी मे शामिल करना और धर्मान्तरण का गिरोह चलाने वाली टेरेसा कि चरण वंदना खराब हरकत है।’
इसी तरह विकास @Vikassid11 लिखते हैं, ‘भाई चारे में क्या चारा हमेशा हिन्दू बनेगा। जेहादी मानसिकता को भारत से हमेशा के लिए नष्ट करना अनिवार्य है। भारत हिन्दू संस्कृति का केन्द्र है। भारत का इस्लामीकरण कभी सहन नही किया जाएगा। भारत हिन्दू देश था, है, और रहेगा।’
द विलेजर @GaonWalaTweet नाम से एक यूजर लिखते हैं, ‘और आपने सर, आपने क्या किया… शाहीनबाग वाले को सम्मान सहित स्टेज लगाकर भाजपा ज्वाइन कराया और हिंदुओं को लात मार भगा दिया। अगले इलेक्शन में भी केजरीवाल अगर 70 में से 67-68 सीटें जीत जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा।’

