Delhi Elections 2025 Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शनिवार रात 29 नामों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है, इनमें जो SC हैं। लिस्ट में तीन SC नेताओं के नाम हैं। कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दी गई है। भाजपा के अब 12 सीटें बची हैं। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा कोर कमेटी और बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें कैंडिडेट्स तय किए गए थे।

भाजपा ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है। भाजपा एक लिस्ट पहले भी जारी कर चुकी है। भाजपा ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से, हरीश खुराना को मोती नगर से, प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया। प्रियंका गौतम हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आई हैं।

बीजेपी की दूसरी लिस्ट, 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

सीटउम्मीदवार
नरेलाराज करण खत्री
तिमारपुरसूर्य प्रकास खत्री
मुंडकागजेंद्र दराल
किराड़ीबजरंग शुक्ला
सुल्तानपुर माजरा (अजा)कर्म सिंह कर्मा
शकूर बस्तीकरनैल सिंह
त्रि नगरतिलक राम गुप्ता
सदर बाजार मनोज कुमार जिंदल
चांदनी चौक सतीश जैन
मटिया महल दीप्ति इंदौरा
बल्लीमारान कमल बागड़ी
मोती नगरहरीश खुराना
मादीपुर (अजा)उर्मिला कैलाश गंगवाल
हरी नगरश्याम शर्मा
तिलक नगर श्वेता सैनी
विकासपुरीपंकज कुमार सिंह
उत्तम नगर पवन शर्मा
द्वारकाप्रदयुम्न राजपूत
मटियालासंदीप सहरावत
नजफगढ़नीलम पहलवान
पालमकुलदीप सोलंकी
राजिंदर नगरउमंग बजाज
कस्तुरबा नगरनीरज बसोया
तुगलकाबादरोहतास बिधूड़ी
ओखलामनीष चौधरी
कोंडली (अजा)प्रियंका गौतम
लक्ष्मीनगरअभय वर्मा
सीलमपुरअनिल गौड़
करावल नगरकपिल मिश्रा
बीजेपी की दूसरी लिस्ट, 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नरेला से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका सीट से गजेन्द्र दलाल, किरारी से बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा (एससी) सीट से करम सिंह करमा, शकुर बस्ती से करनैल सिंह, त्री नगर से तिलक राम गुप्ता को टिकट दिया है।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में टिकट पाने वाले नेताओं में – सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर से उर्मीला कैलाश गंगवाल, हरि नगर से श्याम शर्मा, तिलक नगर से श्वेता सैनी, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह, पवन शर्मा उत्तम नगर से शामिल हैं।

बीजेपी की पहली लिस्ट, 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

सीटउम्मीदवार
आदर्श नगरराजकुमार भाटिया
बादलीदीपक चौधरी
रिठालाकुलवंत राणा
नांगलोई जाटमनोज शौकीन
मंगोलपुरीराजकुमार चौहान
रोहिणीविजेंद्र गुप्ता
शालीमार बागरेखा गुप्ता
मॉडल टाउनअशोक गोयल
करोल बागदुष्यंत कुमार गौतम
पटेल नगरराज कुमार आनंद
राजौरी गार्डनसरकार मनजिंदर सिंह सिरसा
जनकपुरीआशीष सूद
बिजवासनकैलाश गहलोत
नई दिल्ली</td>प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
जंगपुरासरदार तरविंदर सिंह मारवाह
मालवीय नगरसतीश उपाध्याय
आरके पुरमअनिल शर्मा
महरौलीगजेंद्र यादव
छतरपुरकरतार सिंह तंवर
अंबेडकर नगरखुशीराम चुनार
कालकाजीरमेश बिधूड़ी
बदरपुरनारायण दत्त शर्मा
पटपड़गंजरवींद्र सिंह नेगी
विश्वास नगरओम प्रकाश शर्मा
कृष्णा नगरडॉ. अनिल गोयल
गांधी नगरसरदार अरविंदर सिंह लवली
सीमापुरीकुमारी रिंकू
रोहतास नगरजितेंद्र महाजन
घोंडाअजय महावर
बीजेपी की पहली लिस्ट, 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

इनके अलावा द्वारका में प्रद्युम्न राजपूत, मटियाला में संदीप सहरावत, नजफगढ़ में नीलम पहलवान, पालम में कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर में उमंग बजाज, कस्तूरबा नगर में नीरज बसोया और रोहतास बिधूड़ी तुगलकाबाद से मैदान में होंगे।

भाजपा ने 29, आप ने 70 और कांग्रेस ने 48 उम्मीदवार घोषित किए थे

भाजपा ने 4 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में 29 नाम थे। इनमें 7 नेता AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया था। पार्टी ने 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया, जबकि 16 के टिकट बदले थे। गांधीनगर से मौजूदा विधायक अनिल बाजपेई की जगह भाजपा में आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर अलका लांबा को टिकट दिया है।

दो पूर्व सीएम के बेटों से पूर्व सीएम केजरीवाल का मुकाबला

भाजपा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा को और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह पूर्व सीएम केजरीवाल का सामना दो पूर्व सीएम के बेटों से होगा। प्रवेश वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के और संदीप दीक्षित पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं।

आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी AAP 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। 20 दिसंबर को जारी पांचवी लिस्ट में महरौली सीट से प्रत्याशी का नाम बदला गया था। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।

Delhi Elections 2025 Candidate List: नई दिल्ली और कालकाजी में होगा महासंग्राम, यहां जानिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रमुख प्रत्याशियों के नाम

इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। चार विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है।

कांग्रेस ने तीन लिस्ट जारी की, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम थे। 24 दिसंबर को जारी दूसरी लिस्ट में 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे। डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया।

यह भी पढ़ें-

जब प्याज के दाम ने बीजेपी को रुलाया और दिल्ली को मिल गईं शीला दीक्षित… कहानी 1998 चुनाव की

दिल्ली चुनाव में उतरी PM मोदी के मंत्री की पार्टी, 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर बढ़ाई NDA की टेंशन