बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना रविवार को होगी। सबकी निगाहें इसके चुनाव नतीजों पर टिकी हैं। संशय के खत्म होने में कुछ घंटे ही बचे हैं। यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। दोपहर तक अधिकतर सीटों के परिणाम आ जाने की उम्मीद है। पटना और अन्य जिलों में कुल 14,580 अधिकारियों को मतगणना के काम में लगाया गया है।

राज्य के इतिहास में पहली बार विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 56.80 फीसद मतदान हुआ और 6.68 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 272 महिलाओं समेत कुल 3450 उम्मीदवारों की किस्मत 62,780 ईवीएम में बंद है। अधिकतर सर्वेक्षणों ने भाजपा नीत राजग और जद (एकी)-राजद-कांग्रेस महागठबंधन में कांटे की टक्कर दिखाई है। इनमें नीतीश को मामूली बढ़त मिलती दिख रही है। लेकिन टुडेज चाणक्य और एनडीटीवी हंसा के सर्वे ने राजग को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखया है।

पांच चरणों में हुए इस चुनाव की शुरुआत 12 अक्तूबर को हुई थी। आखिरी चरण का मतदान पांच नवंबर को हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के प्रमुख नेताओं ने जमकर अभियान चलाए, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। कई बार व्यक्तिगत आरोप भी लगाए गए। मोदी ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए 30 से अधिक रैलियां कीं तो शाह ने 85 जनसभाओं को संबोधित किया।

न्‍यूज चैनल ने नहीं दिखाया NDA का सूपड़ा साफ, महागठबंधन के क्‍लीन स्‍वीप का दावा करने वाला EXIT POLL

Lokniti-CSDS Post-poll survey: लेट स्विंग से मिला महागठबंधन को फायदा, NDA 4% वोटों से पिछड़ा