Bihar Lok Sabha Chunav/Election Result 2024: बिहार में एक बार फिर से एनडीए का दबदबा दिखाई दिया है। राज्य में जेडीयू और बीजेपी ने 12 – 12 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP राम विलास पांच और जीतन राम मांझी की पार्टी एक सीट हासिल करने में सफल रही।

विपक्षी इंडिया गठबंधन बिहार में नौ सीटें जीतने में सफल रहा जबकि एक सीट कांग्रेस पार्टी से बागी होकर पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े पप्पू यादव ने हासिल की। बिहार में राजद को चार और कांग्रेस को तीन लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई।

राजद ने बिहार में जिन सीटों पर जीत हासिल की, उनमें पाटलिपुत्र, जहानाबाद, औरंगाबाद और बक्सर शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने किशनगंज, कटिहार और सासाराम में जीत हासिल की जबकि सीपीआई (एमएल) (एल) काराकाट और आरा लोकसभा जीतने में सफल रहा। बिहार में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर (20.51 प्रतिशत) उसकी सहयोगी पार्टी जद (यू) (18.53 प्रतिशत) से अधिक रहा।

कौन कहां से जीता?

मुजफ्फरपुर से भाजपा उम्मीदवार राज भूषण चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 2.35 लाख मतों के अंतर से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मौजूदा सांसद अजय निषाद ने भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। भाजपा के प्रमुख नेता, जो विजयी हुए उनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय) और नित्यानंद राय (उजियारपुर) के अलावा अनुभवी नेता राजीव प्रताप रूडी शामिल हैं, जिन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को हराकर सारण में लगातार तीसरी जीत हासिल की।

आर के सिंह चुनाव हारे

आरा से दूसरी बार सांसद रहे भाजपा के एक अन्य केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद से सीट हार गए। चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर 1.70 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चिराग की पार्टी के विजेताओं में उल्लेखनीय समस्तीपुर से शांभवी चौधरी रही जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ‘‘सबसे कम उम्र की राजग उम्मीदवार’’ बताया था।

मीसा भारती जीतीं

राजद का पिछले आम चुनाव में खाता तक नहीं खुला था। प्रमुख राजद विजेताओं में लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती (पाटलिपुत्र) शामिल हैं, जो इस सीट से अपने परिवार के लिए अपशकुन के संकट को तोड़ने में सफल रहीं। बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर तीन बार हार का सामना कर चुका लालू प्रसाद का परिवार इस बार भारती की जीत सुनिश्चित करने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रहा था।

Lok Sabha Election Results 2024: Watch Here

वर्ष 2009 से ही लालू प्रसाद और मीसा भारती इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं पर इस परिवार को हमेशा बगावत करने वाले अपने ही विश्वासपात्र लोगों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में लालू ने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया पर उन्हें रंजन प्रसाद यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

2014 में राजद प्रमुख ने इस सीट से मीसा भारती को चुनावी मैदान में उतारा था पर उन्हें रामकृपाल यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। राजद से बगावत करने के बाद रामकृपाल यादव ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और भारती के साथा-साथ जदयू प्रत्याशी रंजन प्रसाद यादव को भी पराजित कर दिया। कटिहार सीट पर कांग्रेस के अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने जीत दर्ज की। वहीं काराकाट सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हरा दिया।

Lok Sabha Election Results 2024: Watch Here

Live Updates

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का दबदबा दिखाई दिया। यहां जानिए बिहार चुनाव के नतीजों से जुड़ी तमाम बड़े Highlights

10:15 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में एनडीए 24, इंडिया अलायंस 6 और दो निर्दलीय आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार बिहार में एनडीए 24 सीटों पर लीड बनाए हुए है। इनमें जेडीयू 10, बीजेपी 9 और लोजपा रामविलास 5 सीटों पर आगे है। इंडिया अलायंस 6 सीटों पर आगे है और इनमें आरजेडी की 4 और कांग्रेस की दो सीटों पर बढ़त है। बिहार की दो सीटों पर अन्य पार्टी या निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

10:11 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: खगड़िया में लोजपा के राजेश वर्मा की 2214 वोटों से बढ़त

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: खगड़िया लोकसभा सीट पर एनडीए की सहयोगी लोजपा रामविलास के उम्मीदवार राजेश वर्मा 2214 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 4954 वोट मिले, जबकि सीपीएम के संजय कुमार को 2740 वोट मिले हैं।

10:08 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: कटिहार से जेडीयू आगे और कांग्रेस पीछे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: कटिहार लोकसभा सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार दुलालचंद गोस्वामी 8240 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। उन्हें पहले राउंड के बाद 30689 वोट मिले, वहीं, कांग्रेस के तारिक अनवर को 22449 वोट मिले।

10:00 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बेगूसराय लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह 4681 वोटों आगे चल रहे हैं। गिरिराज को 17616 वोट मिले हैं, जबकि सीपीआई के अवधेश राय को 12935 वोट मिले।

09:55 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में 6 सीटों पर इंडिया अलायंस की लीड

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में इंडिया गठबंधन 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बेगूसराय में मुकाबला दिलचस्प है। गिरिराज सिंह और अवधेश राय के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है। काराकाट लोकसभा क्षेत्र से उपेंद्र कुशवाहा लीड बनाए हुए हैं। पवन सिंह पीछे हो गए हैं। गया में जीतन राम मांझी को 46028 वोट हासिल हुए हैं।

09:50 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: सीवान में जेडीयू की विजयलक्ष्मी आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की हॉट सीट सीवान लोकसभा से जेडीयू की विजयलक्ष्मी कुशवाहा करीब 200 वोटों से लीड बनाए हुए है। वहीं, आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी और निर्दलीय हेना शहाब पीछे हैं।

09:45 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पूर्णिया में पप्पू यादव की 4000 वोटों से बढ़त

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पूर्णिया लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। जेडीयू के संतोष कुशवाहा और आरजेडी की बीमा भारती पीछे हैं।

09:41 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: सारण से एनडीए उम्मीदवार आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में सारण लोकसभा सीट पर राजीव प्रताप रूडी, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से आगे चल रहे हैं।

09:30 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: गया में जीतनराम मांझी 9284 वोटों से आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: गया में एनडीए प्रत्याशी पूर्व सीएम जीतनराम मांझी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मांझी 9284 मतों से आगे चल रहे हैं। आरजेडी के कुमार सर्वजीत पिछड़ते जा रहे हैं। अब तक मांझी को 34231 और सर्वजीत को 24947 वोट मिले हैं।

09:25 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: मधुबनी में भाजपा आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा पहले राउंड में बेनीपट्टी विधानसभा में 5600 से आगे और हरलाखी विधानसभा में 2600 वोट से आगे है।

09:23 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में एनडीए 31 और इंडिया अलायंस 7 पर आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में ज्यादातर सीटों पर शुरुआती रूझान सामने आ गए हैं। बीजेपी और जेडीयू 31 सीटों पर लीड बनाए हुए है। इंडिया अलायंस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

09:20 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: उजियारपुर लोकसभा से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पीछे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की मुख्य सीटों में से एक उजियारपुर से पहले राउंड के वोटों की काउंटिग में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पिछड़ गए हैं। आरजेडी के आलोक कुमार मेहता ने 1313 वोटों से लीड बना ली है।

09:15 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: दरभंगा से बीजेपी के गोपालजी ठाकुर आगे और आरजेडी के ललित यादव पिछड़े

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: दरभंगा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के गोपालजी ठाकुर 1688 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आरजेडी के ललित यादव पीछे हैं।

09:08 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बेगूसराय में गिरिराज सिंह आगे और सीपीआई के अवधेश राय पीछे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: शुरुआती रूझानों में यह बात सामने आई है कि बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, सीपीआई के अवधेश राय पीछे चल रहे हैं।

09:01 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: नालंदा से कौशलेंद्र कुमार आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की नालंदा से जेडीयू के उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में माले प्रत्याशी संदीप सौरभ से काफी आगे चल रहे हैं। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए आगे चल रहा है।

08:57 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: गोपालगंज सीट से जेडीयू के सांसद आलोक कुमार आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: गोपालगंज लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है। ईवीएम की वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। इस सीट पर जेडीयू के सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन आगे चल रहे हैं।

08:55 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: जीतनराम मांझी आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पोस्टल बैलेट की काउंटिग में गया सीट से जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं। मधेपुरा लोकसभा से पोस्टल बैलेट की गिनती में JDU के दिनेश चंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

08:46 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में एनडीए की 26 और इंडिया गठबंधन की 9 सीटों पर बढ़त

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में 34 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 26 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए आगे चल रहा है। वहीं आरजेडी-कांग्रेस का इंडिया गठबंधन 9 सीटों पर लीड बनाए हुए है। कई सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है।

08:43 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की 6 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: रुझानों में यह बात सामने आई है कि बिहार की छह सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। अररिया और जहानाबाद में RJD लीड कर रही है।

08:34 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: मीसा भारती, रोहिणी आचार्य पीछे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: शुरुआती रुझानों में लालू यादव की बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य पाटलिपुत्र और सारण लोकसभा क्षेत्रों से पीछे चल रही हैं।

08:29 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पूर्णिया से पप्पू यादव आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की हॉट सीट पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने शुरुआती रूझान में बढ़त बना ली है। आरजेडी की बीमा भारती और जेडीयू के संतोष कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।

08:27 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: काराकाट में पवन सिंह आगे और उपेन्द्र कुशवाहा पीछे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: काराकाट में शुरुआती रुझानों में पवन सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुहवाहा पीछे चल रहे हैं।

08:26 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: काराकाट में पोस्ट बैलेट की गिनती शुरू

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: काराकाट लोकसभा के बाजार समिति सासाराम मतगणना केंद्र पर पोस्ट बैलेट की गिनती शुरू हुई है। कुछ देर बाद पहला रूझान आएगा।

08:24 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में सात सीटों पर एनडीए आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की 40 में से 9 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रूझान आ गए हैं। पोस्टल बैलेट की मतगणना में बिहार की सात सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। वहीं, दो सीटों पर इंडिया अलायंस आगे है।

08:19 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में एनडीए 6 सीटों पर आगे और इंडिया की दो पर लीड

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकसभा इलेक्शन की मतगणना शुरू हो गई है। बिहार की 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने शुरुआती बढ़त बनाई है। वहीं, आरजेडी-कांग्रेस के महागठबंधन के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

08:08 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पहले दो राउंड पोस्टल बैलेट की गणना

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: मतगणना के पहले दो राउंड में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। पहले राउंड में सुरक्षा कर्मियों और दूसरे में मतदान और मतगणना में लगे कर्मचारियों के वोट गिने जा रहे हैं।

08:03 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। अलग-अलग जिलों में बनाए गए 35 मतगणना काउंटर पर राज्य की सभी 40 सीटों के वोटों की गिनती की जा रही है।

07:59 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: कटिहार से जेडीयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी ने मंदिरों में जाकर माथा टेका

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने में बस कुछ ही मिनट का समय रह गया है। जेडीयू के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी शहर के अलग-अलग मंदिरों में जाकर मत्था टेका। उनके साथ और भी लोग शामिल हैं।

07:55 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: मोदी सरकार हैट्रिक लगाने की ओर- मंगल पांडे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले दावा किया है कि मोदी सरकार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयार है। पीएम मोदी की शख्सियत के आगे राहुल गांधी और उनका गठबंधन टिक नहीं पाया।

07:49 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोकसभा चुनाव की मतगणना का इंतजार अब खत्म होने की तरफ है। थोड़ी ही देर में वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी। बिहार के सभी मतगणना केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।