Bihar Lok Sabha Chunav/Election Result 2024: बिहार में एक बार फिर से एनडीए का दबदबा दिखाई दिया है। राज्य में जेडीयू और बीजेपी ने 12 – 12 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP राम विलास पांच और जीतन राम मांझी की पार्टी एक सीट हासिल करने में सफल रही।
विपक्षी इंडिया गठबंधन बिहार में नौ सीटें जीतने में सफल रहा जबकि एक सीट कांग्रेस पार्टी से बागी होकर पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े पप्पू यादव ने हासिल की। बिहार में राजद को चार और कांग्रेस को तीन लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई।
राजद ने बिहार में जिन सीटों पर जीत हासिल की, उनमें पाटलिपुत्र, जहानाबाद, औरंगाबाद और बक्सर शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने किशनगंज, कटिहार और सासाराम में जीत हासिल की जबकि सीपीआई (एमएल) (एल) काराकाट और आरा लोकसभा जीतने में सफल रहा। बिहार में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर (20.51 प्रतिशत) उसकी सहयोगी पार्टी जद (यू) (18.53 प्रतिशत) से अधिक रहा।
कौन कहां से जीता?
मुजफ्फरपुर से भाजपा उम्मीदवार राज भूषण चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 2.35 लाख मतों के अंतर से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मौजूदा सांसद अजय निषाद ने भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। भाजपा के प्रमुख नेता, जो विजयी हुए उनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय) और नित्यानंद राय (उजियारपुर) के अलावा अनुभवी नेता राजीव प्रताप रूडी शामिल हैं, जिन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को हराकर सारण में लगातार तीसरी जीत हासिल की।
आर के सिंह चुनाव हारे
आरा से दूसरी बार सांसद रहे भाजपा के एक अन्य केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद से सीट हार गए। चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर 1.70 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चिराग की पार्टी के विजेताओं में उल्लेखनीय समस्तीपुर से शांभवी चौधरी रही जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ‘‘सबसे कम उम्र की राजग उम्मीदवार’’ बताया था।
मीसा भारती जीतीं
राजद का पिछले आम चुनाव में खाता तक नहीं खुला था। प्रमुख राजद विजेताओं में लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती (पाटलिपुत्र) शामिल हैं, जो इस सीट से अपने परिवार के लिए अपशकुन के संकट को तोड़ने में सफल रहीं। बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर तीन बार हार का सामना कर चुका लालू प्रसाद का परिवार इस बार भारती की जीत सुनिश्चित करने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रहा था।
Lok Sabha Election Results 2024: Watch Here
वर्ष 2009 से ही लालू प्रसाद और मीसा भारती इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं पर इस परिवार को हमेशा बगावत करने वाले अपने ही विश्वासपात्र लोगों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में लालू ने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया पर उन्हें रंजन प्रसाद यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
2014 में राजद प्रमुख ने इस सीट से मीसा भारती को चुनावी मैदान में उतारा था पर उन्हें रामकृपाल यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। राजद से बगावत करने के बाद रामकृपाल यादव ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और भारती के साथा-साथ जदयू प्रत्याशी रंजन प्रसाद यादव को भी पराजित कर दिया। कटिहार सीट पर कांग्रेस के अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने जीत दर्ज की। वहीं काराकाट सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हरा दिया।
Lok Sabha Election Results 2024: Watch Here
बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का दबदबा दिखाई दिया। यहां जानिए बिहार चुनाव के नतीजों से जुड़ी तमाम बड़े Highlights
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी गया लोकसभा सीट पर जीत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। मांझी ने आरजेडी उम्मीदवार सर्वजीत पर 72329 सीटों से लीड बना रखी है। गया सीट पर 16 राउंड की काउंटिग पूरी हो चुकी है।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पूर्णिया में आरजेडी का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। बीमा भारती दोपहर 1 बजे तक 6 हजार वोटों के आंकड़ें को भी छू नहीं पाईं थीं। वहीं, पप्पू यादव कभी आगे तो कभी पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल वह दूसरे नंबर पर टिके हुए हैं। जेडीयू के संतोष कुशवाहा को 94705 वोट मिले हैं। पप्पू यादव को 89314 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी की बीमा भारती को 5357 वोट मिले हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: भागलपुर लोकसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड के अजय मंडल ने कांग्रेस के अजीत शर्मा पर भारी बढ़त बना ली है। अजय मंडल ने 45822 वोटों की लीड ले ली है। शुरुआत में जेडीयू को कड़ी टक्कर दे रहे अजीत शर्मा काफी पीछे रह गए हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: रुझानों में बिहार में जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 12 सीटें पाती हुई नजर आ रही है। हालांकि, बिहार में सबसे बुरा हाल कांग्रेस पार्टी का है। यह सिर्फ एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इस सीट का नाम सासाराम है। एनडीए के सहोयोगी दल लोजपा 5 सीटों पर और मांझी की हम 1 सीट पर आगे है। वहीं, इंडिया गठबंधन के सहोयगी आरजेडी 4 सीट पर तो लेफ्ट 2 सीटों पर आगे है।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बक्सर में राष्ट्रीय जनता दल के सुधाकर सिंह एक बार फिर 371 वोटों से आगे हो गए हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में कांग्रेस की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं है। कांग्रेस ने सासाराम लोकसभा सीट पर अच्छी बढ़त बना ली है। लेकिन अपनी सीटिंग किशनगंज सीट पर जेडीयू से पिछड़ गई है। वहीं, अन्य सात सीटों पर भी राहुल गांधी की पार्टी पिछड़ रही है।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: कटिहार लोकसभा सीट पर जेडीयू के दुलालचंद्र गोस्वामी काफी अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। वे 37778 वोटों से लीड कर रहे हैं। कांग्रेस के तारिक अनवर पीछे हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 17 हजार वोटों से लीड बना ली है। सीपीआई के अवधेश राय पीछे रह गए हैं। राउंड दर राउंड वोटों का गैप बढ़ता ही जा रहा है। शुरुआती राउंड में गिरिराज और अवधेश में टफ फाइट देखने को मिल रही है। कई मौके पर अवधेश आगे भी हुए।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के लिए अब तक सभी सीटों को मिलाकर 10 राउंड तक की काउंटिग पूरी हो चुकी है। इस काउंटिंग में आरजेडी की मीसा भारती 53 हजार वोटों से आगे बनी हुई हैं। वहीं, रामकृपाल यादव पीछे हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: उजियारपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार नित्यानंद राय अब आगे निकल गए हैं। नित्यानंद ने आरजेडी के आलोक मेहता पर 3067 वोटों की बढ़त बना ली है। पिछले राउंड तक नित्यानंद पीछे चल रहे थे।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी के राधा मोहन सिंह 23129 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर महागठबंधन समर्थित वीआईपी प्रत्याशी राजेश कुमार दूसरे नंबर पर हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के राजभूषण चौधरी करीब 63 हजार वोटों से लीड ले ली है। कांग्रेस पार्टी के अजय निषाद काफी पिछड़ गए हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पटना साहिब से NDA प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद 72 हजार वोट से लीड कर रहे हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमाल कर दिया है। उनकी पार्टी जदयू 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा, राजद 4 सीटों पर लीड कर रही है।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा लोकसभा में जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार 12680 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। सीपीआई माले के संदीप सौरव पीछे हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के मुताबिक बिहार में अबतक एक से अधिकतम तीन राउंड वोटों की गिनती हुई है।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बेगूसराय लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से बढ़त बना ली है। वे सीपीआई प्रत्याशी अवधेश राय से 2389 वोटों से आगे हो गए हैं। पिछले राउंड में अवधेश ने गिरिराज को पीछे छोड़ दिया था।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संजय जायसवाल आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 1.12 लाख वोट मिले हैं। कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी 79 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: जमुई में लोजपा रामविलास के उम्मीदवार और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती 22803 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर आरजेडी की अर्चना रविदास 59552 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: गया लोकसभा सीट पर सातवें राउंड की काउंटिग के बाद एनडीए उम्मीदवार पूर्व सीएम जीतनराम मांझी 41895 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 1.61 लाख वोट मिले हैं। इस सीट पर आरजेडी के कुमार सर्वजीत को 1.19 लाख वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर बरकरार हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बांका लोकसभा सीट पर जेडीयू के गिरधारी यादव 19086 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। आरजेडी के जय प्रकाश नारायण पीछे चल रहे हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट पर पांचवें चरण की गिनती के बाद आरजेडी के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार यादव 9361 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 23541 वोट मिले हैं। जेडीयू के चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी 14180 पाकर दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के अरुण कुमा को 5531 वोट मिले हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: लालू प्रसाद यादव की एक बेटी आगे तो दूसरी बेटी पीछे चल रही है। पाटिलीपुत्र से मीसा भारती 8 हजार वोटों से आगे चल रही है। बीजेपी के रामकृपाल यादव पीछे हैं। वही, सारण में रोहिणी आचार्य की बेटी 1000 वोटों के अंतर से पीछे चल रही है। वोटों का उतार-चढ़ाव अभी जारी है।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार में भारतीय जनता पार्टी 14 सीटों पर, जेडीयू 8 सीटों पर, लोजपा (आर) 4 सीटों पर और लोजपा (आरवी) 1 सीट पर आगे चल रही है। जीतनराम मांझी की हम 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, इंडिया अलायंस की आरजेडी 6 सीटों पर, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: काराकाट लोकसभा सीट पर सीपीआई माले के राजाराम सिंह ने 5वें राउंड की काउंटिग के बाद भारी बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 43236 वोट मिले चुके हैं। वहीं, एनडीए के उप्रेंद्र कुशवाहा दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 34474 वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह 30755 वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: किशनगंज लोकसभा सीट से जेडीयू के मुजाहिद आलम 45104 वोट पाकर पहले नंबर पर लीड बनाए हुए है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मोहम्मद जावेद हैं, उन्हें 31115 वोट मिले हैं। ओवैसी की पार्टी AIMIM के अख्तरुल ईमान को 27481 मत मिले हुए है।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: अररिया लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप सिंह 3754 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23690 वोट मिले हैं। आरजेडी के शाहनवाज दूसरे नंबर पर हैं उन्हें 19936 वोट मिले हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की हॉट सीट सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हेना शहाब को 2713 वोट मिले हैं, वे 329 मतों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर जदयू उम्मीदवार विजयालक्ष्मी को 2384 मत मिले हैं। राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को 1032 वोट ही मिले हैं।
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: काराकाट लोक सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने भाकपा माले के राजाराम सिंह से 815 वोटों से आगे चल रहे हैं। औरंगाबाद में आरजेडी को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं।
