अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेद्र सिंह ने अयोध्या पर सुनाए गए फैसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पांचो जजों को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी द्वारा इस फैसले पर दी गई प्रतिक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि ओवैसी को राष्ट्रद्रोह घोषित किया जाना चाहिए।
भारत रत्न देने की मांग की: बता दें कि सुरेद्र सिंह अयोध्या पर फैसले से काफी खुश नजर आये, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जजों की तारीफ करते हुए मीडिया से कहा कि पांचों जजों ने जो निर्णय दिया है, उससे भारत के सम्मान, संस्कृति व संविधान की रक्षा हुई है। विधायक ने कहा कि अयोध्या में राम नहीं होंगे तो क्या अरब में राम होंगे? फैसला देने वाले सभी पांचों जज राष्ट्र रत्न हैं, सभी जजों को भारत रत्न मिलना चाहिए।
Hindi News Today, 14 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें
पाकिस्तान चला जाना चाहिए: इस फैसले से नाखुश असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथों लेते हुए, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर ओवैसी को संविधान से परहेज हो तो उसको तत्काल पाकिस्तान चले जाना चाहिए। ओवैसी जैसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए, ये राष्ट्रद्रोही हैं।
Nathuram Godse Death Anniversary
राजनीतिक बेबसी है: बीजेपी विधायक ने कहा कि भारत के संविधान में आस्था नहीं रखने वाला व्यक्ति राष्ट्रद्रोही हो सकता है। ओवैसाी की राजनीतिक बेबसी है कि वह सिर्फ पाकिस्तान परस्त व मुस्लिम के प्रति बातें बोलकर अपनी राजनीति को जिन्दा किये हुए है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नाम पर समाज एक हो रहा है। राजनीति करने वाले भाईयों से भी कहूंगा कि सब लोग एक साथ जुटो।