Bharat Jodo Yatra : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ऐलम गांव (Ailum village) से गुरुवार सुबह शुरू हुई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी यूपी के शामली जिले होकर सीमा के पास सनौली पुलिस स्टेशन से हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। खबर है कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी दिल्ली के लिए निकल गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी का हरियाणा में रुकने का कार्यक्रम था लेकिन अब वह शुक्रवार सुबह फिर यात्रा में शामिल होंगे।
Mallikarjun Kharge ने बिहार में शुरू की पदयात्रा
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने आज बिहार में पदयात्रा शुरू की है। कांग्रेस पार्टी की यह पदयात्रा बांका में शुरू होकर मार्च के महीने में गया में समाप्त होने होगी। बिहार में कांग्रेस की यह पदयात्रा 1,200 किलोमीटर लंबी होगी और 17 जिलों को कवर करेगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) ने ऐलान किया है कि वह कांग्रेस की पदयात्रा में भाग नहीं लेगी। जबकि दोनों दल राज्य में महागठबंधन सरकार में सहयोगी हैं।
टी-शर्ट पर फिर बोले राहुल गांधी
राहुल गंधीं ने कड़ाके की ठंड में सर्दी पहने होने को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि मीडिया उनके पहनावे को हाईलाइट कर रहा है, लेकिन फटे कपड़ों में उनके साथ चल रहे गरीब किसानों और मजदूरों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन से डर को दूर करना और महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उजागर करना है।
यात्रा हरियाणा से 11 से 20 जनवरी तक पंजाब से होकर गुजरेगी, जिसमें एक दिन 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में होगा। यह 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पहुंचेगी और 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी।
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी नहीं आई नजर
कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी और पार्टी की महासचिव प्रियंक गांधी वाड्रा गुरुवार को भी यात्रा में शामिल नहीं हो पाईं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के चलते उनकी देखभाल में व्यस्त प्रियंका गांधी बुधवार को भी यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकी थीं।
Bharat Jodo Yatra में मिला राहुल गांधी का डुप्लीकेट, देख आप भी चौक जाएंगे, देखें Video
और गुरुवार को भी नहीं आ पाईं। यात्रा ऐलम गांव से शुरू होकर ऊंचागांव पहुंची थी। जिसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वापस दिल्ली लौट गए।