झारखंड में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और चंपई सोरेन की नई सरकार के गठन के चलते उथल-पुथल की स्थिति है। 5 फरवरी को झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की सरकार को विश्वास मत हासिल करना है। इसके ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा धनबाद पहुंची। राहुल ने इस दौरान झारखंड के आदिवासियों के प्रति कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के एजेंडे में आदिवासियों का जल जमीन और जंगल भी है, और पार्टी उनके विकास के लिए तत्पर है।

धनबाद में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी आदिवासी समाज के युवाओं के रोजगार के लिए भी उनके साथ खड़ी है। इस दौरान राहुल गांधी ने धनबाद में एक रोड शो भी किया और जनता के बीच अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी पक्षों को बेचने से बचाना और देश के नौकरीपेशा युवाओं और आदिवासियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना है।

राहुल गांधी ने कहा कि आर्थिक असंतुलन नोटबंदी जीएसटी और बेरोजगारी ने देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस की झारखंड ईकाई के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गोविंदपुर से शुरू हुई यात्रा, सरायढेला आईआईटी आईएसएम गेट रणधीर वर्मा चौक रेलवे स्टेशन के समीफ श्रमिक चौक से गुजरी। राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया है।

जयराम रमेश ने गिनाई कांग्रेस की उपलब्धियां

वहीं कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया है कि अब यात्रा बोकारो की ओर बढ़ रही है, जो कि इस्पात सिटी के तौर पर भी जाना जाता है। जयराम रमेश ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने यह स्मारक बनवाए हैं। जब लोग कहते हैं कि हमने 70 वर्षों में क्या किया, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, भाखड़ा नांगल, बोकारो, धनबाद, बरौनी जैसे कई आर्थिक स्मारक दिए हैं, जो कि देश की आर्थिक व्यवस्था के लिए अहम है।