केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने दावा किया कि बुधवार को सरकार के साथ किसान नेताओं की बैठक नहीं होगी। सरकार किसानों को एक प्रस्ताव देगी। किसान नेता उस पर विचार करने के लिए बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून वापस लेने को तैयार नहीं है। सभी किसान नेता बुधवार को 12 बजे सिंघु बार्डर (दिल्ली-हरियाणा बार्डर) पर बैठक करेंगे।

इससे पहले कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों से छठे दौर की वार्ता से ठीक एक दिन पहले मंगलवार की रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 किसान नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक रात आठ बजे आरंभ हुई। इन नेताओं में अखिल भारतीय किसान सभा के हन्नान मोल्लाह और भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत शामिल थे। बुधवार को छठे दौर की वार्ता के तहत 40 संगठनों के किसान नेताओं के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोमप्रकाश के साथ बैठक होनी थी।

farmer protests

किसानों के आंदोलन को 13 दिन हो चुके हैं। ‘दिल्ली चलो’ के बैनर तले अन्नदाता तीन किसान बिल पर अपनी मांगों को लेकर केंद्र के सामने अड़े हैं। सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार को इसी दौरान एक बुजुर्ग किसान। (फोटोः पीटीआई)

मनसा ने दावा किया कि केंद्र सरकार ‘भारत बंद’ के सामने झुक गयी है। एक अन्य नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि ‘भारत बंद’ सफल रहा और केंद्र सरकार को अब पता है कि उसके पास कोई रास्ता नहीं है। स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि 25 राज्यों में करीब 10,000 जगहों पर बंद आहूत किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि प्रदर्शनकारी बुराड़ी के मैदान नहीं जाएंगे क्योंकि यह एक ‘खुली जेल’ है। उन्होंने रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति देने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि वे दिल्ली और हरियाणा की जनता को परेशान नहीं करना चाहते।

इससे पहले, केंद्र के तीन कृषि कानून के विरोध में किसानों के ‘भारत बंद’ के आह्वान पर जिले के गांव उझाना तथा गढ़ी के बीच धरने पर बैठे एक किसान की कथित तौर पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव उझाना निवासी किसान किताब सिंह (60) मंगलवार सुबह गांव के निकट गढ़ी मार्ग पर चल रहे धरने की अगुवाई कर रहे थे।

दोपहर को किताब सिंह की तबीयत खराब हो गए और वह बेसुध होकर गिर गए। साथी किसान सिंह को उपचार के लिए नरवाना सामान्य अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने सिंह को मृत घोषित कर दिया। सिंह के बेटे जितेंद्र ने बताया ” मेरे पिता पिता धरने के लिए पहुंचे थे वहां दोपहर को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।” पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना प्रभारी नरवाना सामान्य अस्पताल पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन पर अड़े किसान और अपने रुख पर कायम केंद्र सरकार के रुख के बीच फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच होने वाली छठे दौर की बातचीत से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों आज शाम सात बजे बैठक के लिए बुलाया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस बारे में पत्रकारों को बताया कि शाम 7 बजे हमारी गृह मंत्री के साथ बैठक है। हम सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और फिर वहां से गृह मंत्री की बैठक में जाएंगे।

Live Blog

04:02 (IST)09 Dec 2020
किसानों की नाराजगी दूर नहीं

कृषि कानूनों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत के बाद भी किसानों की नाराजगी दूर नहीं हुई मंगलवार देर रात तक हुई इस बैठक के बाद किसान नेता असंतुष्ट दिखे किसानों को अब सरकार की ओर से लिखित प्रस्ताव का इंतजार है प्रस्ताव मिलने के बाद किसान उस पर विचार करेंगे।

03:17 (IST)09 Dec 2020
बुराड़ी नहीं जाना चाहते हैं किसान

किसानों का आंदोलन लगातार जारी है, आज किसानों ने भारत बंद बुलाया था किसान नेता रुरदू सिंह मनसा ने सिंधु बॉर्डर पर मीडिया से कहा कि हम बुराड़ी नहीं जाना चाहते हैं, हमें रामलीला मैदान जाने की इजाजत दी जाए हम हरियाणा और दिल्ली के लोगों को परेशान नहीं करना चाहते हैं।

02:43 (IST)09 Dec 2020
किसानों का आंदोलन जारी

कृषि बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने मंगलवार को भारत बंद बुलाया था वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा है कि इस भारत बंद के दौरान पूरे देश के किसानों ने एकता दिखाई है।

02:18 (IST)09 Dec 2020
आम आदमी की हैसियत से किसानों की बैठक में शामिल होना चाहता था : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बन कर नहीं, बल्कि एक आम आदमी बन कर सिंधु बॉर्डर पर जाकर आधा-पौना घंटा किसानों के साथ बैठ कर वापस आना चाहता था। लेकिन मुझे जाने नहीं दिया गया।

23:08 (IST)08 Dec 2020
कई दलों के नेता किसान मुद्दे पर बुधवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे

सीपीएम की ओर से कहा गया है कि विपक्षी दलों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल कल शाम पांच बजे राष्ट्रपति कोविंद से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, शरद पवार और दूसरे नेता होंगे। कोविड-19 के प्रॉटोकॉल के कारण सिर्फ पांच लोगों की ही उनसे मिलने की इजाजत मिली है।

22:09 (IST)08 Dec 2020
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किसान नेताओं की नई दिल्ली में मुलाकात शुरू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किसान नेताओं की नई दिल्ली में मुलाकात शुरू हो गई है। मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन के राकेश सिंह टिकैत समेत 13 किसान नेता मौजूद हैं। इन नेताओं ने संकेत दिया था कि सरकार के साथ बातचीत मेंं विवादास्पद कृषि कानूनों को खत्म करने के बजाए उसमें संशोधन कराया जा सकता है।

21:09 (IST)08 Dec 2020
किसान नेताओं का मंगलवार को ‘भारत बंद’ सफल होने का दावा

किसान नेताओं ने मंगलवार को ‘भारत बंद’ सफल होने का दावा करते हुए कहा कि जब वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे तो अपनी मांगों पर केवल ‘हां’ या ‘नहीं’ में जवाब मांगेंगे। किसान नेताओं का एक समूह मंगलवार शाम को शाह से मुलाकात करेगा। एक दिन बाद बुधवार को उनकी केंद्रीय मंत्रियों के साथ छठे दौर की वार्ता होगी। किसान नेता आर.एस. मनसा ने सिंघु बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बीच का कोई रास्ता नहीं है। हम आज की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह से केवल ‘हां’ या ‘नहीं’ में जवाब देने को कहेंगे।’’

19:17 (IST)08 Dec 2020
सिंघु बॉर्डर पर मशाल जा निकाली गई रैली
18:46 (IST)08 Dec 2020
छत्तीसगढ़ः सीएम बोले- तीन क़ानून हैं, यह 62 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खिलाफ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया- तीन काले क़ानून जिसे बीजेपी किसानों के हितैषी क़ानून बताती है, ये पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं। मंडी एक्ट, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और आवश्यक वस्तु अधिनियम को विलोपित करने के लिए ये तीन क़ानून हैं, यह 62 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खिलाफ हैं।

18:46 (IST)08 Dec 2020
कांग्रेस पार्टी के गुंडे भाजपा के दफ़्तर पर पथराव करते हैं, अराजकता की हद देखिए- बोले राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष

उधर, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है- बंद में भी सरकार के इशारे पर अराजकता की हद देखिए, कांग्रेस पार्टी के गुंडे भाजपा के दफ़्तर पर पथराव करते हैं। क्या इस तरह के अराजक तत्वों के जरिए अशोक गहलोत प्रदेश में अशांति का माहौल पैदा करना चाहते हैं?

18:45 (IST)08 Dec 2020
मेरा भी मन था कि मैं बॉर्डर पर जाऊं, पर...बोले अरविंद केजरीवाल


दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है- किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया, वह बहुत जबरदस्त तरीके से सफल रहा। मुझे खुशी है कि सारा देश किसानों के समर्थन में एकजुट हुआ। मेरा भी मन था कि मैं एक आम आदमी की तरह बॉर्डर पर जाऊंगा और किसानों को समर्थन करूंगा। लेकिन शायद इन्हें पता चल गया।

18:13 (IST)08 Dec 2020
कुछ किसान अपने बातों पर अड़े हुए हैंः खट्टर

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है-  किसानों से जो बातचीत चल रही है उस बातचीत में कुछ किसान अपने बातों पर अड़े हुए हैं और बहुत से किसान चाहते हैं कि उस कानून में संशोधन किया जाए। ऐसे अलग-अलग मत चल रहे हैं, हमने अपने सुझाव दिए हुए हैं। किसानों के हित में जो भी बात होगी वो केंद्र सरकार करेगी।

17:57 (IST)08 Dec 2020
जो हर मौके पर लापता हो जाते हैं, वो पीएम को छू भी नहीं पाएंगे- तेजस्वी पर सुशील मोदी का निशाना

भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा है कि बिहार पहला राज्य है, जिसने APMC एक्ट खत्म किया है। देश में सबसे ज्यादा विकास दर देने वाला राज्य बिहार ही है। वहां उनकी सरकार ने कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार किया है। आगे पूर्व डिप्टी सीएम ने आरजेडी के तेजस्वी पर भी निशाना साधा। कहा- जो हर मौके पर लापता हो जाते हैं, वो पीएम को छू भी नहीं पाएंगे।

17:39 (IST)08 Dec 2020
उत्तराखंड में ‘भारत बंद’ का कुछ जिलों में दिखा असर, कुछ जगह बेअसर

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत 'भारत बंद' का उत्तराखंड में मिलाजुला असर रहा जहां चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी तथा रूद्रप्रयाग जिलों में इसका बहुत कम प्रभाव देखने को मिला जबकि पिथौरागढ़ जिले में पूर्ण हड़ताल रही । राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य पार्टी मुख्यालय से पल्टन बाजार तक जुलूस निकाला और बंद लागू कराने का प्रयास किया। इसे लेकर उनकी दुकानदारों से झड़प हो गयी और उन्होंने दुकानें बंद करने से मना कर दिया । बाद में कांग्रेसजनों ने शहर के व्यस्ततम क्लॉक टॉवर इलाके में नए कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाते हुए धरना दिया जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सिंह और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर जल्द ही यातायात सुचारू किया। 

15:47 (IST)08 Dec 2020
नये कृषि कानूनों के खिलाफ जम्मू में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

ट्रांसपोर्टर सहित विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को यहां शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया ताकि भारत बंद का आह्वान करने वाले किसानों के साथ एकजुटता दिखा सकें। बंद का जम्मू क्षेत्र में मिला-जुला असर रहा, जहां अधिकतर सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहे। यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा और उन्हें पैदल जाते देखा गया लेकिन दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान आंशिक रूप से खुले रहे। मुख्य प्रदर्शन रैली जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (जेकेटीडब्ल्यूए) ने बिक्रम चौक से दिगयाना तक निकाली जिससे जम्मू-पठानकोट राजमार्ग जाम हो गया। जेकेटीडब्ल्यूए और एक दर्जन से अधिक सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक संगठनों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी शांत रहे और जम्मू जिले या प्रांत में कहीं से भी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है।

14:54 (IST)08 Dec 2020
देखिए, जब आंदोलनकारियों ने ऐंबुलेंस को दे दिया रास्ता

13:57 (IST)08 Dec 2020
भीम आर्मी के चंद्रशेखऱ हिरासत में

किसान आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे भीम आर्मी के चंद्रशेखऱ को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस आंदोलन में कई राजनेता भी शामिल हो रहे हैं। किसानों ने दिल्ली-गाजियाबाद हाइवे को जाम कर दिया है।

12:03 (IST)08 Dec 2020
गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर पर प्रदर्शन

गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता ने कहा कि अगर सरकार कानून बना सकती है तो इसे वापस लेने में भी सक्षम है।

10:40 (IST)08 Dec 2020
किसानोें के भारत बंद के साथ शिवसेना

बिहार में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गंज चौक, दरभंगा में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के ट्रेड यूनियन्स ने किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि किसानों के साथ खड़ा होना भावनाओं से जुड़ा है।

09:06 (IST)08 Dec 2020
लोगों को मिलेगा पानी औऱ फल?

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने कहा है कि यह बंद बिल्कुल शांतपूर्ण होगा। इसमें अगर कोई 2-3 घंटे फंस जाता है तो उसे पानी और फल भी दिया जाएगा। महाराष्ट्र औऱ पश्चिम बंगाल में भी कई जगह पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

09:04 (IST)08 Dec 2020
दिल्ली एनसीआर में बड़ा असर

किसानों के भारत बंद का सबसे ज्यादा असर दिल्ली एनसीआर में पड़ सकता है। दिल्ली एनसीआर के कई रास्ते बंद हैं। कई जगहों पर भारी जाम भी दिखाई दे रहा है। आज दिल्ली में दूध की सप्लाइ भी बाधित हो सकती है। 

08:42 (IST)08 Dec 2020
दिल्ली एनसीआर के ये रास्ते बंद


हरियाणा के लिए दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच 8, बिजवासन, पालम विहार औऱ दुंडहरा बॉर्डर खुले हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने बताया कि टिकरी, झरोडा, ढांसा बॉर्डर बंद हैं। इसके अलावा बदुसराय बॉर्डर बॉर्डर से केवल दोपहिया वाहनों की एँट्री होगी।

08:29 (IST)08 Dec 2020
सुरक्षा के कड़े इंतजाम


भारत बंद को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस के अलावा 100 अन्य कंपनियों को तैनात किया गया है। ये दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पट्रोलिंग करेंगी। राज्यों को भी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

07:52 (IST)08 Dec 2020
दिल्ली एनसीआर में कई रास्ते बंद, पुलिस ने दी चेतावनी

दिल्ली एसीआर में आज कई रास्ते बंद रह सकते हैं। इसमें सिंधु बॉर्डर. गाजीपुर, लामपुर, औचंदी, चिल्ला बॉर्डर, सफिया बाद शामिल हैं। डीएनडी-कालिंदी कुंज का रास्ता खुला रहेगा। दिल्ली और यूपी की पुलिस ने कहा है कि अगर लोगों को आने जाने से जबरन रोका गया था कड़ी कार्रवाई होगी।

07:50 (IST)08 Dec 2020
केंद्र ने राज्यों को दिया निर्देश

केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य भारत बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे की कहीं हिंसा न हो। इसके अलावा कोरोना संबंधी नियमों का पालन करवाने के भी निर्देश दिए हैं। केंद्र ने कहा है कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी हो तो सख्त कार्रवाई की जाए।

07:48 (IST)08 Dec 2020
किसान संगठनों का रेल रोको अभियान


महाराष्ट्रः स्वाभिमानी सत्कारी संगठन ने भारत बंद रेल रोको अभियान का फैसला किया है। वे रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए थे लेकिन पुलिस ने बाद में हटा दिया।

07:46 (IST)08 Dec 2020
उस्मानिया यूनिवर्सिटी की परीक्षा पोस्टपोन

भारत बंद के चलते उस्मानिया यूनिवर्सिटी के सभी एग्जाम जो 8 दिसंबर को होने थे पोस्पोन कर दिए गए हैं। जल्द दूसरा टाइम टेबल जारी किया जाएगा। 9 दिसंबर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।