Badli Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। राजधानी की 70 विधानसभा सीटों में से एक बादली विधानसभा सीट से भी आप को करारी हार मिली है।
बता दें कि पिछले दो (साल 2015 और साल 2020) विधानसभा चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी को जीत मिलती आई है लेकिन इस बार के नतीजे कुछ ओर ही रहे। इस बार बादली विधानसभा सीट से बीजेपी के दीपक चौधरी को बड़ी जीत मिली है। दीपक चौधरी ने आप नेता अजेश यादव को 15,163 वोटों से हार का स्वाद चखाया है।
बादली विधानसभा सीट पर कुल 20 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी, जो दोपहर 3:30 बजे तक समाप्त हो गई। वहीं, सामने आए नतीजों में बीजेपी से दीपक चौधरी ने कुल 61,192 वोट हासिल किए हैं। जबकि आप नेता आजेश यादव को 46,029 वोट और कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव को 41,071 वोटों से संतोष करना पड़ा।
यहां देखें बादली सीट पर पल-पल की अपडेट
समय | आप से अजेश यादव | बीजेपी से दीपक चौधरी | कांग्रेस से देवेंद्र यादव |
सुबह 10 बजे | 2,159 कुल वोट | 3,786 कुल वोट (1,627 वोटों से आगे) | 1,871 कुल वोट |
सुबह 10:30 बजे | 4,570 कुल वोट | 6,821 कुल वोट (2,251 वोटों से आगे) | 3,944 कुल वोट |
सुबह 11 बजे | 8,133 कुल वोट | 12,669 कुल वोट (3,933 वोटों से आगे) | 8,736 कुल वोट |
दोपहर 12 बजे | 11,888 कुल वोट | 16,767 कुल वोट (2,000 वोटों से आगे) | 14,767 कुल वोट |
दोपहर 12:30 बजे | 20,467 कुल वोट | 27,791 कुल वोट (7,324 वोटों से आगे) | 19,954 कुल वोट |
दोपहर 1:30 बजे | 28,847 कुल वोट | 35,436 कुल वोट (6,589 वोटों से आगे) | 26,359 कुल वोट |
दोपहर 3 बजे | 40,071 कुल वोट | 52,621 कुल वोट (12,550 वोटों से आगे) | 34,960 कुल वोट |
दोपहर 3:30 बजे | 46,029 कुल वोट | 61,192 कुल वोट (15,163 वोटों से जीते) | 41,071 कुल वोट |
बादली विधानसभा चुनाव 2020 परिणाम
बादली विधानसभा सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार अजेश यादव ने बीजेपी के विजय कुमार भगत को 29,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में अजेश यादव को 69,427 वोट हासिल हुए थे वहीं, बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार भगत को 40,333 वोट तो कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव को 27,483 वोट मिले थे। 609 लोगों ने बादली सीट पर पिछले चुनाव में NOTA का बटन दबाया था।
यहां जानिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रमुख प्रत्याशियों के नाम
बादली विधानसभा चुनाव परिणाम
वहीं, 2015 के चुनाव में अजेश यादव ने 72,795 वोट हासिल कर कांग्रेस के देवेंद्र यादव और बीजेपी के राजेश यादव को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव को 37,419 वोट तो बीजेपी के राजेश यादव को 28,238 वोट मिले थे।
बादली, दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले के रोहिणी में स्थित है। बादली विधानसभा सीट पर 1993 से अब तक तीन बार भाजपा, दो बार कांग्रेस और दो बार आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। 1993, 1998 और 2003 में भाजपा से जय भगवान अग्रवाल इस सीट में जीते थे। इसके बाद लगातार दो बार कांग्रेस से देवेंद्र यादव और पिछले दो चुनावों में लगातार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।