केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के साथ गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की की। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के तीसरे दौर के तहत जोरासांको में मतदान के दौरान यह घटना हुई। बाबुल सुप्रियो जोरासंको सीट के पोलिंग बूथ पर स्थिति का जायजा लेने के लिए गए थे। वहां पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ बहस करने लगे। इस दौरान उन्होंने बाबुल सु्प्रियो के साथ धक्कामुक्की भी की।
TMC workers allege that Babul Supriyo entered the poll booth with a large group of people pic.twitter.com/COisBGvFAD
— ANI (@ANI_news) April 21, 2016
Union Minister Babul Supriyo heckled by TMC workers in Kolkata during 3rd phase of #westbengalpolls pic.twitter.com/dQNeJOhMZH
— ANI (@ANI_news) April 21, 2016
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बाबुल सु्प्रियो काफी सारे लोगों के साथ मतदान केंद्र में घुस गए थे। वहीं सुप्रियो ने बताया कि जो कुछ भी चुनाव आयोग कर रहा है वह पर्याप्त नहीं है। 30-40 प्रतिशत जगहों पर सही तरीके से वोटिंग नहीं हो रही। बंगाल में चुनाव रद्द कर दिए जाने चाहिए। यहां पर 3 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए और उसके बाद वोटिंग होनी चाहिए। मतदान को शिकायतों को लेकर बाबुल सुप्रियो ने पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की। इस दौरान उनकी पुलिस से भी बहस हो गई।
WATCH: Verbal spat between Union Minister Babul Supriyo and a Police officer in Kolkata #WestBengalPollshttps://t.co/9xTS7D2fo3
— ANI (@ANI_news) April 21, 2016
Whatever ECI is doing is not enough, polling at 30-40% places is not free and fair: Babul Supriyo #westbengalpolls pic.twitter.com/vQxTQ1TIXo
— ANI (@ANI_news) April 21, 2016
बाबुल सुप्रियो पहली बार सांसद बने हैं। वे बंगाल की आसनसोल सीट से जीते हैं। वहीं जोरासंको सीट से भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव और बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को टिकट दिया है। ममता बनर्जी ने यहां से स्मिता बक्शी को मैदान में उतारा है। बक्शी यहां से पिछली बार भी चुनाव जीती थीं। तीसरे दौर में मुर्शिदाबाद, नादिया, बर्दवान और कोलकाता उत्तर जिलों की 62 सीटों पर वोटिंग हो हुई।
Read Also: TMC नेता रज्जाक मुल्ला ने रूपा गांगुली को बताया रियल लाइफ द्रौपदी, बाद में मांगी माफी