अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। करीब 7 हजार विशिष्ट अतिथियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है। प्रायश्चित पूजन और कर्मकुटी पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया। रामलला की मूर्ति को बुधवार रात मंदिर के गर्भगृह में लाया गया। श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने यह जानकारी दी। मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में एक विशेष पूजा आयोजित की गई। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि बृहस्पतिवार को गर्भगृह में मूर्ति स्थापित किए जाने की संभावना है। मूर्ति को एक क्रेन की मदद से राम मंदिर के अंदर लाया गया।
राम मंदिर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शिवाजी पार्क को पूरी तरह से सजाया गया है। दादर शिवाजी पार्क में भगवान श्री राम मंदिर की प्रतिकृति को रोशन किया गया।
#WATCH मुंबई: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शिवाजी पार्क को पूरी तरह से सजाया गया है। दादर शिवाजी पार्क में भगवान श्री राम मंदिर की प्रतिकृति को रोशन किया गया। (17.01) pic.twitter.com/DBeTBXKWEf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगाए गए।
#WATCH उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगाए गए। pic.twitter.com/mJ9CRoFofI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया। मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई। (17.01)
(वीडियो सोर्स: शरद शर्मा, मीडिया प्रभारी, विश्व हिंदू परिषद) pic.twitter.com/eLrKhRVpcR
राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इससे पहले बुधवार को कलश पूजन का आयोजन किया गया। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए आवश्यक हर अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है।
