बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भागलपुर में भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। आगे पढ़ें मोदी ने रैली में क्या कहा…

प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी के साथ मंच साझा करने पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को आड़े हाथ लिया और उन पर जेपी, लोहिया तथा कर्पूरी ठाकुर को ‘तिलांजलि’ देने का आरोप लगाया।

बिहार में 25 साल तक शासन करने वाले लोग इस बात का हिसाब देने से बच रहे हैं कि उन्होंने इस दौरान राज्य के लिए क्या किया :मोदी।

मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 2.70 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा करके राज्य की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।

अपने डीएनए वाले बयान को लेकर आलोचनाओं के बाद मोदी ने बिहार की जनता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे धरती पर सबसे बुद्धिमान लोग हैं।

मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में पहली बार बिहार में विकास के लिए मतदान होगा। उन्होंने नीतीश और लालू पर जातिवाद और संप्रदायवाद का जहर फैलाने के आरोप लगाए।