Delhi Elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक और नया दांव चल दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार जमीन दे दे तो दिल्ली सरकार वहां सफाई कर्मचारियों के लिए घर बनवा देगी। आप प्रमुख ने यह भी कहा कि पहले यह योजना सफाई कर्मचारियों के लिए लाई जाएगी फिर बाद में अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी दिल्ली सरकार घर बनाएगी।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दिल्ली में रहने के मकान की बड़ी समस्या है। खासकर गरीब आदमी के लिए अपना घर लेना बहुत मुश्किल है। मैं जब अपनी विधानसभा में घूम रहा हूं तो बहुत सारे कर्मचारी आते हैं। सफाई कर्मचारी जब रिटायर हो जाता है तब तक तो उसे सरकारी निवास मिल जाता है। जब वो रिटायर हो जाता है तो वह लगभग सड़क पर आ जाता है। उसकी उतनी पेंशन नहीं होती कि वो किराये पर घर ले सके। मैंने कई ऐसे सफाई कर्मचारियों को देखा जो रिटायरमेंट के बाद में झुग्गी में अपना जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।’
पीएम मोदी को अरविंद केजरीवाल ने लिखा खत
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ‘ आज मैंने प्रधानमंत्री मोदी को एक खत लिखा है। उसमें कहा है कि दिल्ली के अंदर सरकारी कर्मचारियों के लिए योजना बनाई जाए। लैंड जो है वो केंद्र सरकार के अधीन आती है। अगर केंद्र सरकार सस्ती जमीन दे दो उस पर दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी और आसान किस्तों पर सरकारी कर्मचारी उसका पैसा भुगतान कर सकेंगे। मैंने आज उनसे निवेदन किया है कि इसकी शुरुआत हम सभी सफाई कर्मचारियों से शुरू कर सकते हैं। एनडीएमसी के कर्मचारी हैं और नगर निगम के कर्मचारी। इन लोगों से इनकी शुरुआत की जाए। जिसके तहत केंद्र सरकार जमीन दे और दिल्ली सरकार उस पर घर बनवा दे। मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र सरकार इसके लिए राजी होगी। क्योंकि यह गरीबों के बारे में है। एक बार ये स्कीम शुरू हो गई तो यह फिर बाकी कर्मचारियों के लिए भी लागू करेंगे।’
क्यों दिल्ली में कांग्रेस को ‘बढ़ता’ हुआ देखना चाहती है BJP? आंकड़ों में समझिए पूरी कहानी
हमले को लेकर क्या बोले केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बात जिस तरह का प्रचार अभियान हम देख रहे हैं, वह पहले कभी नहीं देखा गया। दिल्ली के लोगों ने ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी। एक पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या का प्रयास किया गया। मेरा जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित है। वे बुरी तरह हार रहे हैं और उन्हें चुनाव लड़ना इसी तरह आता है। कौन से तीन वादे पूरे नहीं कर पाए अरविंद केजरीवाल पढ़ें पूरी खबर…
