आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से ईमानदार और साफ सुथरी छवि वाले इंसान को चुनकर विधानसभा में भेजने की अपील की है।

वे उत्तम नगर विधनसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश बाल्यान के सर्मथन में रविवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है और हमें पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस की सरकार को दिल्ली की जनता देख चुकी है इन दोनों पार्टियों ने झूठ बोलने के अलावा और कुछ नहीं किया है।

मानद उपाधि से सम्मानित : विरल सुधीर भाई देसाई को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान मिला। पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के लिए यह सम्मान रतन टाटा को भी दिया जा चुका है।

बेघर लोगों के बीच गर्म कपड़े कम्बल बांटे : बेघर लोगों के बीच गर्म कपड़े कम्बल वितरित करने के लिए इन्वेस्टर्स क्लिनिक ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। संयोजक हनी कटियाल के मुताबिक इस पहल को दो चरणों में बांटा गया था। पहले चरण में कई जगहों पर कैंप लगाकर सामान इकट्ठा किया गया। दूसरे चरण में आस-पास के ज़रूरतमंदों लोगों के बीच ये चीज़ें बांटी गईं।