देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का भाजपा में शामिल होते ही राजनीतिक गलियारों में तहलका सा मच गया है।
अब किरण बेदी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ती नज़र आएंगी। हंलाकि ख़बरें यह भी हैं ज़ोरों पर कि अगर दिल्ली में भाजपा की जीत हुई तो किरण बेदी होंगी मुख्यमंत्री। कल तक जो किरण बेदी अरविंद केजरीवाल के साथ ताल-सा-ताल मिलाती नज़र आ रहीं थी आज वही किरण बेदी केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ती आएंगी नज़र।
आपको याद होगा कि दिल्ली के पूर्व सीएम और आप पार्टी के मुख्या अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेता बनीं किरण बेदी ने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन ”लोकपाल आंदोलन” की शुरुआत साथ ही में की थी। अण्णा की छाव में रहकर केजरीवाल और बेदी ने काफी सुर्खियां लुटी।
अण्णा, केजरीवाल और बेदी की एकता में दरार तब आई जब अरविंद केजरीवाल एक सामाजिक आंदोलन से एक राजनीतिक पार्टी की तरफ बढ़ चलें।
#KiranBedi Tweets
केजरीवाल के इस राजनीतिक सफर में अण्णा और बेदी ने साथ चलने से मना कर दिया था। केजरीवाल ने अपने दो अहम साथी के बिना ही ‘आप पार्टी’ का आयोजन किया और आज देखिए कैसे केजरीवाल को राजनीतिक सफर में अकेला छोड़ चुकी किरण बेदी उनके सामने आ खड़ी हुईं हैं।
यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि कैसे दो पुराने साथी एक दूसरे के खिलाफ जंग लड़ते आएंगे नज़र।