AP Cabinet Minister List 2024, Andhra Pradesh Cabinet Ministers List 2024: आंध्र प्रदेश में टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सीएम नायडू ने चौथी बार राज्य के सीएम बने हैं। नायडू का यह शपथग्रहण समारोह विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में हुआ है। उनके अलावा जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

Chandrababu Naidu Oath Live Updates:

  • पवन कल्याण ने ली मंत्री पद की शपथ
  • पवन कल्याण और नारा लोकेश के बाद किंजरापु अत्चन्नायडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
  • सीएम नायडू के साथ कुल 24 कैबिनेट मंत्री शपथ ले रहे हैं। इसके तहत कोल्लू रविन्द्रन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
  • नायडू सरकार के मंत्रिमंडल के लिए शपथग्रहण के दौरान नादेन्दला मनोहर, पोंगुरू नारायण, अनिता वंगालापुडी, सत्यकुमार यादव ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है।
  • डॉ. निम्मला रामानायडू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उनके अलावा एन मोहम्मद फारूक ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
  • अनम रामनारायण रेड्डी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वे सात बार विधायक रह चुके हैं।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए के तहत टीडीपी, बीजेपी और जनसेना पार्टी ने साथ में चुनाव लड़ा था और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP के खिलाफ बेहतरीन जीत हासिल की थी। मंगलवार को हुई एनडीए की विधायक दल की बैठक में चंद्र बाबू नायडू को नेता चुन लिया गया था।

शपथ ग्रहण में मौजूद पीएम मोदी

विधायक दल की बैठक के बाद आंध्र प्रदेश में एनडीए नेताओं ने राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात करके उनसे एन चंद्रबाबू नायडू को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया था। आज चंद्रबाबू नायडू ने सीएम पद की शपथ ले ली है। इस शपथग्रहण कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

एनडीए के मंत्रियों का बंटवारा

चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेने वाले चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट में 20 मंत्री टीडीपी से, 3 जनसेना पार्टी से और 1 मंत्री पद बीजेपी के विधायक को मिला है।

क्या रहे जातिगत समीकरण

जातिगत समीकरणों की बात करें तो सीएम नायडू की कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 3 और अनुसूचित जनजाति से एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नायडू कैबिनेट ने कम्मा और कापू समुदायों से 4-4 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं रेड्डी समुदाय से 3 और वैश्य समुदाय से 1 विधायक को मंत्री के तौर पर जगह दी गई है।

आंध्र प्रदेश के नए कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

  • कोनीडेल पवन कल्याण
  • किंजरापु अच्छे नायडू
  • कुल्लु रविन्द्र
  • नादेन्दल मनोहर
  • पी.नारायण
  • वंगलपुडी अनिता
  • सत्यकुमार यादव
  • निम्मल रामानायडु
  • एन.एम.डी.फारुक
  • अनम रामनारायण रेड्डी
  • पयावल्लु केशव
  • अंगनी सत्यप्रसाद
  • कुलुसु पार्थसारधी
  • डोला बलवीरंजनेय स्वामी
  • गुट्टीपट्टी रवि
  • कंदुल दुर्गेश
  • गुम्मडी संध्या
  • बीसी जनार्दन रेड्डी
  • टीजी भरत
  • अस.सवित्थम
  • वसंतमशेट्टी सुभाष
  • कुण्डपल्ली श्रीनिवास
  • मण्डीपल्ली राम प्रसाद
  • नारा लोकेश