Maharashtra Assembly Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में हर तबके का खास ख्याल रखा है। इसके अहम बिंदु की बात करें तो किसानों की कर्जमाफी, लड़की बहिन योजना की सीमा बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा, वृद्ध पेंशन योजना की सीमा 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का भी वादा किया गया है। युवाओं को 25 लाख नई नौकरियां दी जाएंगी। युवाओं के लिए स्वामी विवेकानन्द फिटनेस और आरोग्य कार्ड बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र को पहली 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का भी टारगेट रखा गया है।
ई
घोषणा पत्र जारी करने के बाद क्या बोले अमित शाह
मुंबई में भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘हमने घोषणापत्र में किसान सम्मान, महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही है। किसानों का सम्मान और महिलाओं का सशक्तीकरण हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है। अघाड़ी की नीतियां तुष्टिकरण के लिए हैं। एमवीए केवल सत्ता पाने के लिए लोगों को मूर्ख बनाना चाहता है। हमें तीसरी बार जनादेश दें। हमें 2014 में पहली बार जनादेश दिया गया था, 2019 में जनादेश बीजेपी के लिए था, 2019 में जनादेश हमारे लिए था लेकिन सत्ता के लालच में जनादेश की अनदेखी कर दी गई।
‘लड़की बहिन स्कीम का फायदा ले रहीं महिलाएं MVA की रैली में नजर आएं तो…’, ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद
इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘लेकिन झूठ लंबे समय तक नहीं टिकता, इसलिए सरकार 2022 में गिर गई। मैं उद्धव ठाकरे से कहना चाहता हूं कि वह राहुल गांधी से सावरकर और बालासाहेब ठाकरे की तारीफ करने के लिए कहें। जब बीजेपी घोषणापत्र में वादे करती है, तो वे पत्थर की लकीर होते हैं।’
महाराष्ट्र में कब होंगे चुनाव
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। राज्य के वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बीजेपी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने की इच्छुक है। वहीं अब एक बार साल 2019 के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं और 2014 में बीजेबी ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की थीं। विस्तृत खबर के लिए यहां क्लिक करें…