Akola West Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर मतदान बीते 20 नवंबर को हो चुका है। जिसके बाद आज वोटों की गिनती हुई। वोटों की गिनती के बाद महाराष्ट्र की सत्ता पर एक बार महायुति गठबंधन की सत्ता ही काबिज रहेगी। वहीं, इस चुनाव में बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली अकोला पश्चिम में लड़ाई काटें की टक्कर रही। इस सीट पर कांग्रेस के साजिद खान पठान ने बीजेपी के अग्रवाल विजय कमलकिशोर को 1,283 वोटों से मात दे दी है।

पिछले साल तक यहां से बीजेपी के गोवर्धन शर्मा विधायक थे। हालांकि, उनके निधन के बाद बीजेपी ने पूर्व महापौर विजय अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने साजिद खान पठान को दूसरी बार टिकट दिया है। इससे पहले वो पिछले चुनाव में गोवर्धन शर्मा से चुनाव हार चुके हैं।

Maharashtra Assembly Election Result LIVEJharkhand Chunav Result LIVE

कांग्रेस की जीत

अकोला विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी साजिद खान पठान ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1,283 वोटों से बीजेपी के पूर्व महापौर विजय अग्रवाल को हराया है।

साजिद खान जीत की ओर

अकोला विधानसभा सीट पर लगातार कांग्रेस के प्रत्याशी साजिद खान पठान आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 19 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। 19 राउंड के बाद कांग्रेस के साजिद खान 12,929 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के साजिद खान पठान 18 हजार वोटों से आगे

अकोला विधानसभा सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां कांग्रेस के साजिद खान पठान 18,169 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर बीजेपी के अग्रवाल विजय कमलकिशोर चल रहे हैं।

कांग्रेस के साजिद खान पठान आगे

अकोला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के साजिद खान पठान धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रहे हैं। यहां कांग्रेस के साजिद खान पठान 11 राउंड की काउंटिंग के बाद 18,518 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, साजिद खान पठान 24 हजार वोटों से आगे

अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर कांग्रेस के साजिद खान पठान 24,848 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 9 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं, इस सीट पर कुल 22 राउंड की काउंटिंग होनी है।

कांग्रेस के साजिद खान पठान आगे

अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर कांग्रेस के साजिद खान पठान आगे चल रहे हैं। वह चार राउंड की काउंटिंग के बाद 12,059 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के अग्रवाल विजय कमलकिशोर 10,720 वोटों के साथ दूसरे पर चल रहे हैं।

BJP के गढ़ में कांग्रेस को बढ़त

अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। तीन राउंड की गिनती में कांग्रेस के साजिद खान पठान 13,015 वोटों से आगे चल रह हैं।

साल 2008 में अस्तित्व में आने के बाद अकोला पश्चिम विधानसभा को लेकर 2009 में चुनाव हुए जिसमें भाजपा के गोवर्धन शर्मा को जीत मिली। इस सीट से गोवर्धन ने 2009, 2014 और 2019 में जीत दर्ज की। गोवर्धन शर्मा अकोला के बड़े नेता माने जाते थे। उनके निधन के बाद ये पहला चुनाव है जिसमें बीजेपी की परीक्षा होनी है। हालांकि कांग्रेस ने साजिद खान पठान को एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं।

अकोला वेस्ट 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2019 में बीजेपी की ओर से गोवर्धन शर्मा चुनाव चुनावी मैदान में थे। उनको 73,262 वोट मिले। जबकि उनके विपक्ष में कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़े साजिद खान पठान को 41.70 फीसदी के साथ कुल 70,669 वोट मिले। इस चुनाव में बीजेपी के गोवर्धन शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई, जबकि वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से मदन भार्गड़ को 20,687 वोट मिले। 

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
बीजेपीगोवर्धन शर्मा73,262जीते
कांग्रेससाजिद खान पठान70,669हारे
वंचित बहुजन अघाड़ी मदन भार्गड़20,687हारे