लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। एक एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि हर मां अपने बच्चे के जहरीली हवा में पलने की पीड़ा बताती है, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “हर मां मुझसे एक ही बात कहती है: उसका बच्चा जहरीली हवा में सांस ले रहा है। वे थक चुकी हैं, डरी हुई हैं और गुस्से में हैं। मोदी जी, भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं। आप कैसे खामोश रह सकते हैं? आपकी सरकार तुरंत कार्रवाई की जरूरत क्यों नहीं समझती, न योजना है और न ही जवाबदेही।”
राहुल गांधी ने इसी पोस्ट में आगे कहा कि देश को वायु प्रदूषण जैसे गंभीर स्वास्थ्य संकट पर तत्काल और विस्तृत संसदीय बहस की जरूरत है, साथ ही एक “सख्त और लागू किए जाने योग्य एक्शन प्लान” की भी जरूरत है। राहुल गांधी ने जोर देते हुए कहा कि बच्चों को बहाने नहीं, साफ हवा चाहिए।
यह भी पढ़ें: पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी, फिर भी दिल्ली-NCR की हवा ‘दमघोंटू’ कैसे? आंकड़ों में समझें
दिल्ली में आज कितना है AQI?
दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता शुक्रवार सुबह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 384 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के के अनुसार, दिल्ली के कुल 20 निगरानी स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि 18 जगह AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली पिछले 14 दिन से लगातार खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रही है।
खराब और बहुत खराब वायु गुणवत्ता वाले शहर- 27 नवंबर 2025 @ शाम 4 बजे
बहुत खराब AQI (301-400)
| क्रम संख्या | शहर | AQI |
| 1 | नोएडा | 391 |
| 2 | ग्रेटर नोएडा<td>381 | |
| 3 | दिल्ली | 377 |
| 4 | मानेसर | 368 |
| 5 | गाजियाबाद | 358 |
| 6 | धारूहेड़ा | 350 |
| 7 | भिवाड़ी | 349 |
| 8 | हापुड़ | 344 |
| 10 | सोनीपत | 331 |
| 11 | रोहतक | 329 |
| 12 | गुरुग्राम | 317 |
| 13 | चरखी दादरी | 317 |
| 14 | मेरठ | 308 |
| 15 | भिवानी | 301 |
खराब AQI (201-300)
| क्रम संख्या | शहर | AQI |
| 1 | पीथमपुर | 291 |
| 2 | बागपत | 287 |
| 3 | देवास | 280 |
| 4 | सूरत | 277 |
| 5 | नंदेसरी | 273 |
| 6 | बुलंदशहर | 269 |
| 7 | मुजफ्फरनगर | 266 |
| 8 | भुवनेश्वर | 260 |
| 9 | धौलपुर | 259 |
| 10 | अमरावती | 258 |
| 11 | कटक | 256 |
| 12 | करनाल | 255 |
| 13 | कोल्लम | 250 |
| 14 | गुम्मिदिपूंडी | 245 |
| 15 | खुर्जा | 244 |
| 16 | जींद | 243 |
| 17 | हल्दिया | 243 |
| 18 | राजमहेंद्रवरम | 238 |
| 19 | सिंगरौली | 235 |
| 20 | ग्वालियर | 234 |
| 21 | डूंगरपुर | 233 |
| 22 | जालोर | 231 |
| 23 | यमुना नगर | 228 |
| 24 | चंद्रपुर | 226 |
| 25 | बेलापुर | 224 |
| 26 | मंडीदीप | 224 |
| 27 | नारनौल | 223 |
| 28 | बहादुरगढ़ | 222 |
| 29 | फतेहाबाद | 221 |
| 30 | परभणी | 213 |
| 31 | कुरुक्षेत्र | 213 |
| 32 | कोटा | 210 |
| 33 | फरीदाबाद | 203 |
| 34 | टोंक | 203 |
| 35 | तिरुमला | 202 |
यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए चीन का एक्शन प्लान क्यों है अहम? जानें कैसे ड्रैगन ने पाई थी कामयाबी
