मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। एयरपोर्ट पर एक ही रनवे पर एक ही समय पर दो विमान आ गए। रनवे पर इंडिगो का एयरक्राफ्ट लैंड कर रहा था, वहीं इसके ठीक आगे एअर इंडिया का प्लेन उड़ान भरने की तैयारी में था। हालांकि, दोनों एयरक्राफ्ट एक दूसरे से टकराने से बच गया।
रनवे पर इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही थी, वहीं, इसके ठीक आगे एअर इंडिया का विमान भी उड़ान भरने की तैयारी में था। हालांकि, दोनों प्लेन एक दूसरे से टकराने से बच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक फ्लाइट टेक-ऑफ करती और दूसरी लैंड होती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) ने सख्त रूख अपनाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एक अधिकारी (ATC) को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
रनवे पर नजर आए एक साथ दो विमान
मुंबई से तिरुवनंतपुरम जाने वाला एअर इंडिया का विमान AI657 उड़ान भरने के लिए बिल्कुल तैयार था। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 5053 भी उसी रनवे पर लैंडिंग करते हुए नजर आई। इंडिगो की ये फ्लाइट इंदौर से दिल्ली जा रही थी। ATC गिल्ड इंडिया के जनरल सेक्रेटरी आलोक यादव ने कहा, “शनिवार सुबह देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से आने वाली इंडिगो की उड़ान 5053 रनवे 27 पर उतर रही थी, जबकि एयर इंडिया की उड़ान 657 तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थी। एक ही समय पर लैंडिंग और टेक-ऑफ ने एयरपोर्ट पर खतरनाक स्थिति पैदा कर दी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।”
मुंबई एयरपोर्ट पर दो क्रॉस रनवे
मुंबई एयरपोर्ट पर दो क्रॉस-रनवे हैं। इसका मतलब है कि यह एक समय में केवल एक रनवे का इस्तेमाल कर सकता है। रनवे पर एक घंटे में 46 फ्लाइटों की आवाजाही होती है। डीजीसीए अपनी जांच में यह पता लगाएगा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और पायलटों ने तय किए गए मानदंडों के अनुसार काम किया है या नहीं। घटना पर अपने बयान में इंडिगो और एयर इंडिया दोनों ने कहा कि दोनों फ्लाइटों को उड़ाने वाले पायलटों ने मुंबई एटीसी के डायरेक्शन के हिसाब से ही काम किया।
इंडिगो ने घटना पर अपने बयान में कहा कि इंदौर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6053 को मुंबई एयरपोर्ट पर एटीसी ने लैंडिंग की मंजूरी दे दी। पायलट इन कमांड ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और एटीसी के द्वारा दिए गए डायरेक्शन का पालन किया। इंडिगो ने यह भी कहा कि हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले है। हमने इस घटना की जानकारी दे दी है।