देश में किसान और कृषि के हालात किसी से छिपे नहीं है। कर्ज से दबे किसानों की आत्महत्या की खबरें अक्सर आती रहती हैं। सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। देश में इससे पहले भी कृषि क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इनमें से एक हरित क्रांति भी थी।

इसकी शुरुआत साल 1966-67 में हुई और भारत में इसे लाने का श्रेय एम एस स्वामीनाथन को जाता है। फलस्वरूप भारतीय कृषि प्रणाली और सिंचित किए जाने वाले बीजों की गुणवत्ता में कई परिवर्तन किए गए, जिससे अचानक से कृषि उत्पादन में बहुत सुधार हुए। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की साझा सरकार बन चुकी है। कहा जा रहा है कि नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में महाराष्ट्र के किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता है।

एबीपी न्यूज चैनल के लाइव डिबेट कार्यक्रम ‘सीधा सवाल’ में जब शो की एंकर रूबिका लियाकत ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से सवाल जवाब किए। इस दौरान राजनीतिक विश्लेषक निशांत वर्मा और बीजेपी प्रवक्ता के बीच जमकर बहस हुई। बहस के दौरान हरित क्रांति के जरिए पात्रा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति को सोनिया गांधी इटली से लेकर आई थीं। इसके लिए आपको मिठाई का डिब्बा मिलेगा।

दरअसल डिबेट के दौनर एंकर पूछती हैं ‘महाराष्ट्र में कांग्रेस किसानों के लिए काम करना चाहती है इसमें संबित पात्रा आपको क्या दिक्कत है। आप इस बात को समझते क्यों नहीं?’ एंकर के इस सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता के जवाब देने से पहले निशांत वर्मा पूछते हैं कि इस देश में हरित क्रांति कौन लेकर आया था। क्या आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार लाए थे?’ इस पर संबित पात्रा कहते हैं ‘हरित क्रांति को सोनिया गांधी इटली से लेकर आई थीं। आप इस बात को जानते नहीं। इसके लिए आपको एक मिठाई का डिब्बा मिलेगा। देखिए डिबेट में आगे क्या हुआ:-