दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इंडिया गठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बड़ी तल्खियों को लेकर शिवसेना (उद्धव) गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि दोनों दलों को पहचानना होगा कि हमारा असल ‘दुश्मन’ कौन है। वह बीजेपी की ओर इशारा कर रहे थे। राउत ने कहा कि अगर किसी को नहीं पता तो सबकुछ बेकार है। 

क्या बोले संजय राउत? 

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विचार अलग हो सकते हैं।  राज्य स्तर पर वह अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं।  लेकिन उन्हें विपक्षी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) के सदस्य के तौर अपने रिश्तों को ध्यान में रखना चाहिए। संजय राउत ने कहा,”आप और कांग्रेस की लड़ाई पुरानी है। दोनों दलों को दिमाग में रखना चाहिए कि वे वह एक गठबंधन का हिस्सा हैं और उसका ध्यान रखना चाहिए।”

कांग्रेस को गठबंधन से बाहर करने की मांग

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस-AAP के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। बात यहां तक पहुंच गई है कि AAP ने इंडिया गठबंधन से कांग्रेस को बाहर करने की मांग कर दी है। सीएम आतिशी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। आप ने यह तक आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी (BJP) की मदद कर रही है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “हमने हरियाणा चुनाव के दौरान कांग्रेस के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। कांग्रेस फिर भी भाजपा की तरह काम कर रही है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची देखें तो लगता है कि जैसे भाजपा के कार्यालय में बनी हो।” आतिशी ने भी इसी तरह की बात कहते हुए दावा किया कि कांग्रेस आप को कमजोर करने पर तुली हुई है।

‘ऐसा रवैया रहेगा तो पुलिस के पास जाने से लोग डरेंगे’, तमिलनाडु पुलिस पर बिफरा मद्रास हाई कोर्ट; यौन उत्पीड़न की FIR कॉपी लीक होने का मामला

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय ‘आप’ को निशाना बना रहे हैं।