कोविड-19 टीके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बचाव में पार्टी उतर आई है। पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने एक टीवी डिबेट में यूपी के पूर्व सीएम का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा ने जैसे पीपीई किट में घोटाला किया है, वो किसी भी चीज में घोटाला कर सकती है। इसे ही कहते हैं भ्रष्टाटार का टीका। उन्होंने आजतक टीवी डिबेट ‘हल्ला बोल’ में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को कोरोना टीका लगाने और बाद में उनका स्वास्थ्य खराब होने पर भी तंज कसा। बकौल अनुराग भदौरिया हरियाणा के एक मंत्री को टीका लगाया था और कितनी मुश्किल से वो बच पाए हैं। भाजपा मार्केट इंवेट में भरोसा रखती है।
भदौरिया के अलावा सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भी अखिलेश के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश जी ने ऐसा कहा है तो कुछ सोचकर ही कहा होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने इस बात को कहा है तो इसमें कुछ गंभीरता होगी। यूपी और केंद्र सरकार भरोसे लायक नहीं है। गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चे मर गए थे। वहां योगी दो दिन पहले दौरा कर के आए थे। हमें सरकार पर विश्वास नहीं है।
#AkhileshYadav सत्ता में आएंगे तभी Coronavirus Vaccine लगवाएंगे? देखें #हल्ला_बोल @Chitraaum के साथ : https://t.co/ucQxFt1gWx pic.twitter.com/NIgrkXB6Zn
— AajTak (@aajtak) January 2, 2021
दरअसल शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार का कोरोना टीका नहीं लगवाएंगे और उनकी सरकार आने पर सभी को निशुल्क टीका लगेगा। उनके इस बयान पर भाजपा सरकार और संगठन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का अपमान बताया।।
अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं तो नहीं लगवाऊंगा अभी टीका, मैंने अपनी बात कह दी। वह भी भाजपा लगाएगी, उसका भरोसा करूं मैं। अरे जाओ भई, अपनी सरकार आएगी तो सबको फ्री वैक्सीन लगेगी। हम भाजपा का टीका नहीं लगवा सकते।’ उनके इस बयान पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को टीका पर भरोसा नहीं है और यह देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है।
उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव जी को टीका पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को उनपर (अखिलेश यादव) पर भरोसा नहीं है। उनका टीके पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफी माननी चाहिए।।’ (इजेंसी इनपुट)